दुनिया

G-7 Summit : जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा पहुंचे PM मोदी, राष्ट्राध्यक्षों से होगी मुलाकात

G-7 Summit 2025: जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के अल्ब्रेटा पहुंच गए हैं। यह जी-7 की 51वीं बैठक में हिस्सा लेंगे और राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। वह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत रात को कैलगरी पहुंचें।

Image

कनाडा पहुंचे पीएम मोदी।

G-7 Summit 2025: जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के अल्ब्रेटा पहुंच गए हैं। यह जी-7 की 51वीं बैठक में हिस्सा लेंगे और राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी साइप्रस की अपनी यात्रा संपन्न करने के बाद सोमवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ व्यापक वार्ता की और दोनों देशों के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम तीन देशों साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

एक दशक में पीएम मोदी की कनाडा की पहली यात्रा

वह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत रात को कैलगरी पहुंचें। जहां वह कनानास्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह मोदी की एक दशक में कनाडा की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी लगातार छठी बार जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 16-17 जून को कनानास्किस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। रविवार को विशेष गर्मजोशी दिखाते हुए साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने लार्नाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उनका स्वागत किया। मोदी दो दशकों से अधिक समय में साइप्रस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

साइप्रस में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

मोदी की इस यात्रा के दौरान उन्हें साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने रविवार को व्यापार जगत के लोगों के साथ गोलमेज बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें साइप्रस के राष्ट्रपति भी मौजूद थे। व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत और साइप्रस के बीच द्विपक्षीय संबंधों में ‘विकास की अपार संभावनाओं’ को रेखांकित किया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!