दुनिया

'संवाद और डिप्लोमेसी ही रास्ता...' पीएम मोदी ने नॉर्वे में रखा भारत का रुख, कहा-'हम दोनों इस एक चीज में रखते हैं अटूट विश्वास'

PM Modi Norway Visit: यूरोप के चार देशों के दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वीडन के बाद नार्वे पहुंचे हैं। वहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा- 'भारत और नॉर्वे, दोनों, rules based order, dialogue और diplomacy में विश्वास रखते हैं।'

Image

पीएम मोदी ने नॉर्वे में रखा भारत का रूख

PM Modi Norway Visit: यूरोप के चार देशों के दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वीडन के बाद नार्वे पहुंचे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का नॉर्वे का यह पहला दौरा है। यह 43 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नॉर्वे का पहला दौरा भी होगा। यहां वे नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ व्यापार, प्रौद्योगिकी और दूसरे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर बातचीत करेंगे।

नार्वे पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। उनकी अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर और इस स्कैंडिनेवियाई देश के अन्य शीर्ष नेताओं मौजूद रहे। नार्वे में पीएम मोदी ने नार्वे में अपने संबोधन में कहा- 'हम इस बात पर भी एकमत हैं कि बढ़ते हुए global challenges के समाधान के लिए Global institutions का reform अनिवार्य है।और terrorism के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी साझी प्रतिबद्धता है'

पीएम मोदी ने कहा-'भारत और नॉर्वे, दोनों, rules based order, dialogue और diplomacy में विश्वास रखते हैं। हम एकमत हैं कि, केवल military conflict से किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं निकल सकता। यूक्रेन हो या पश्चिमी एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के हर प्रयास का समर्थन करते रहेंगे।' उन्होंने कहा- 'हमे बहुत खुशी है कि नॉर्वे आज, Indo-Pacific oceans initiative से जुड़ रहा है।दो बड़े maritime देश होने के नाते, हम साथ मिलकर marine economy, maritime security और capacity building में सहयोग को मजबूत करेंगे।'

पीएम मोदी ने कहा- 'पिछले वर्ष, भारत और यूरोपियन फ्री ट्रैड एसोसिएशन ने, एक ऐतिहासिक trade and economic partnership agreement लागू किया। यह अग्रीमन्ट भारत और नॉर्वे के बीच, shared progress और prosperity सुनिश्चित करने का blueprint है।'

'पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण वह यात्रा स्थगित करनी पड़ी'

उन्होंने कहा- 'मैं पिछले वर्ष नॉर्वे आने वाला था, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण वह यात्रा स्थगित करनी पड़ी। उस कठिन समय में Norway ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के साथ मजबूती से खड़े होकर सच्ची मित्रता का परिचय दिया। आज जब मैं Norway आया हूं, तो मैं उस solidarity के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।'

बता दें कि पीएम मोदी यूरोप के चार देशों के दौरे पर हैं। वह सोमवार को स्वीडन से यहां पहुंचे।यहां पीएम अपने नार्विक समकक्ष के साथ प्रौद्योगिकी तथा व्यापार पर बातचीत करेंगे। नार्वे पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। उनकी अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर और इस स्कैंडिनेवियाई देश के अन्य शीर्ष नेताओं मौजूद रहे। अपनी नार्वे यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे विश्वास है कि यह यात्रा भारत-नॉर्वे की मित्रता में नया जोश भरेगी।

ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

यहां पहुंचने पर भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ किया। इसके साथ ही मोदी मंगलवार को ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन को लेकर मंत्रालय ने कहा कि यह उनके नॉर्डिक समकक्षों से मिलने का शानदार मौका होगा। इस शिखर सम्मेलन में नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के प्रधानमंत्री भी हिस्सा लेंगे।विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह सम्मेलन अप्रैल 2018 में स्टॉकहोम और मई 2022 में कोपेनहेगन में हुए पिछले दो सम्मेलनों पर आधारित होगा,और नॉर्डिक देशों के साथ भारत के रिश्तों को और अधिक रणनीतिक आयाम प्रदान करेगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article