दुनिया

VIDEO: नीदरलैंड में सनग्लासेस पहने PM मोदी का दिखा डैशिंग लुक, देखते रह गए सब

नीदरलैंड्स में पीएम मोदी के स्टाइलिश सनग्लास लुक ने हर किसी को हैरान किया। सामान्य लुक में नजर आने वाले पीएम मोदी यहां काले चश्मे में दिखे और उनका यह अंदाज बिल्कुल नया था।

Image

पीएम मोदी का नया लुक वायरल

PM Modi in Netherlands: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नीदरलैंड्स के प्रसिद्ध 'अफस्लुइटडिज्क' (Afsluitdijk) डैम दौरे के दौरान सनग्लासेस पहने एक बेहद स्टाइलिश लुक सामने आया है। उनका यह कूल और आत्मविश्वास से भरा अंदाज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। ये वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। नीदरलैंड्स में पीएम मोदी के स्टाइलिश सनग्लास लुक ने हर किसी को हैरान किया। अकसर सामान्य लुक में नजर आने वाले पीएम मोदी यहां काले चश्मे में दिखे और उनका यह अंदाज देखने वालों के लिए बिल्कुल ही नया था। वह काफी डैशिंग नजर आ रहे थे और पूरे उत्साह के साथ डैम का दौरा कर रहे थे।

अफस्लुइटडिज्क बांध का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक यात्रा के दौरान नीदरलैंड्स के प्रतिष्ठित अफस्लुइटडिज्क बांध की यात्रा ने भारत के लिए एक कम चर्चित लेकिन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित किया है। इसने इस और ध्यान दिलाया कि दीर्घकालिक जल प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता क्या होती है। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ पीएम मोदी ने उस विशाल बांध का दौरा किया, जिसने दशकों से नीदरलैंड को बाढ़ से बचाया है और साथ ही मीठे पानी के भंडारण, अंतर्देशीय जलमार्गों और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के प्रबंधन में भी मदद की है।

यह दौरा महज प्रतीकात्मक नहीं था। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, अफस्लुइटडिज्क परियोजना का गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसार परियोजना से सीधा संबंध है, जो खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित एक विशाल मीठे पानी के जलाशय और बांध प्रणाली है, जिसका दशकों से अध्ययन किया जा रहा है।

इंजीनियरिंग में डच विशेषज्ञता

एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने जल इंजीनियरिंग में डच विशेषज्ञता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लिखा- जल प्रबंधन एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें नीदरलैंड ने अग्रणी कार्य किया है। इससे संपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। आज सुबह मुझे अफस्लुइटडिज्क का दौरा करने और इस परियोजना की प्रमुख विशेषताओं को समझने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री रॉब जेटेन का मेरे साथ आने के लिए मैं उनका आभारी हूं। हम भारत में आधुनिक तकनीक लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा और अंतर्देशीय जलमार्ग नेटवर्क के विस्तार में सहायक होगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article