दुनिया

PM Modi G7 Summit : हिरोशिमा में PM मोदी ने की प्रवासी भारतीयों से मुलाकात, सेल्‍फी लेने को बेताब दिखे लोग

PM Modi G7 Summit : G7 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार को हिरोशिमा पहुंचे। यहां पर पहुंचते ही उन्‍होंने ट्वीट किया कि, G7 शिखर सम्‍मेलन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए हिरोशिमा पहुंचा हूं। विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करूंगा।

Image

भारत‍ीयों से मिलते हुए पीएम मोदी। (तस्‍वीर साभार : @narendramodi)

Photo : Twitter

PM Modi G7 Summit : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार को जापान पहुंचे। यहां हिरोशिमा स्थित शेरेटन होटल में प्रवासी भारतीयों ने उनका गर्मजोशी और उत्‍साहपर्वूक स्‍वागत किया। G7 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए जब मोदी जापान पहुंचे तो यहां पर प्रवासी भारतीयों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाना शुरू दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय मूल के बच्‍चों से भी बातचीत की और उनके साथ सेल्‍फी ली। वहां मौजूद लोगों ने एएनआई को बातचीत के दौरान बताया है कि, 'पीएम मोदी हमसे मिले और उन्होंने कहा कि वह भी हमसे मिलकर खुश हैं।' बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले कई देशों के अधिकारियों के साथ बैठकों में हिस्‍सा लेंगे। गौरतलब है कि मोदी की एक बैठक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की के साथ भी होगी।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

G7 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार को हिरोशिमा पहुंचे। यहां पर पहुंचते ही उन्‍होंने ट्वीट किया कि, G7 शिखर सम्‍मेलन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए हिरोशिमा पहुंचा हूं। विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करूंगा। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ऐतिहासिक शहर हिरोशिमा में कदम रखा है। पीएम फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापान की अध्‍यक्षता में पीएम मोदी जी7 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। अन्य द्विपक्षीय कार्यक्रमों के अलावा, पीएम मोदी क्वाड नेताओं की बैठक में भी हिस्‍सा लेंगे।'

बतौर अतिथि मिला निमंत्रण

एएनआई के मुताबिक, हिरोशिमा पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा का पहला चरण है। इस दौरान पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे। G7 शिखर सम्मेलन में भागे लेने के लिए भारत को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। इस सम्‍मेलन में परमाणु निरस्त्रीकरण, आर्थिक नीति व आर्थिक सुरक्षा, क्षेत्रीय मुद्दे, जलवायु, ऊर्जा, भोजन, स्वास्थ्य और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान जापान के पीएम फुमियो किशिदा के साथ कई बैठकें कर सकते हैं। वहीं, इसके बाद मोदी हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया है कि हिरोशिमा में क्वाड नेताओं की बैठक की योजना बनाई गई है।

पहली बार भारतीय पीएम पहुंचेंगे पोर्ट मोरेस्बी

जापान की यात्रा संपन्‍न करने के बाद मोदी सीधा पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट मोरेस्बी की यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली यात्रा होगी। गौरतलब है कि इससे पहले किसी भी भारतीय पीएम ने यहां की यात्रा नहीं की। पीएम मोदी 22 मई को पापुआ न्यू गिनी के अपने समकक्ष जेम्स मारपे के साथ भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग (FIPIC III शिखर सम्मेलन) के फोरम के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। बता दें कि FIPIC को 2014 में पीएम मोदी द्वारा ही लांच किया गया था।

सिडनी में भी भारतीयों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ऑस्‍ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस के निमंत्रण पर सिडनी की यात्रा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह ऑस्ट्रेलियाई बिजनेस लीडर्स के साथ मिलकर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे एक विशेष कार्यक्रम में हिस्‍सा लेकर प्रवासी भारतीयों के साथ मुलाकात करेंगे। बता दें कि पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर जनरल सर बॉब डाडे, प्रधानमंत्री मारापे और शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले PIC के कुछ अन्य नेताओं के साथ पीएम मोदी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article