दुनिया

FIFA World Cup में मोरक्को की हार के बाद लंदन में बवाल, सड़कों पर उतरे समर्थकों ने किया हंगामा

फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस से मोरक्को की हार के बाद लंदन के एडगवेयर रोड इलाके में मोरक्को समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा, जिसमें एक मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी घायल हो गया। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Image

फ्रांस से हारते ही भड़के मोरक्को के फैंस, लंदन की सड़कों पर हिंसा और झड़प।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के हाथों मोरक्को की हार के बाद लंदन की सड़कों पर भारी बवाल और अराजकता का माहौल देखने को मिला। मैच खत्म होने के कुछ ही देर बाद मोरक्को के समर्थक लंदन की सड़कों पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच में मोरक्को की हार से नाराज प्रशंसकों की भारी भीड़ वेस्ट लंदन के एडगवेयर रोड (Edgware Road) पर जमा हो गई। देखते ही देखते इस भीड़ ने एक उग्र रूप ले लिया, जिसे काबू करने के लिए पुलिस प्रशासन को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा।

पुलिस अधिकारी घायल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस हंगामे और झड़प के दौरान भीड़ को खदेड़ने की कोशिश कर रहा मेट्रोपॉलिटन पुलिस का एक अधिकारी घायल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल ने ढाल के साथ सड़क पर मार्च किया और घायल अधिकारी की सुरक्षा के लिए उसके चारों ओर एक सुरक्षात्मक घेरा बना लिया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा जा सके और आगे किसी भी तरह की हिंसा को रोका जा सके।

मोरक्को को हराकर सेमीफाइनल में फ्रांस

बता दें कि फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए गुरुवार को बोस्टन में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को के खिलाफ टीम का पहला गोल दागा। इसके बाद उस्मान डेम्बेले ने दूसरा गोल कर फ्रांस की बढ़त मजबूत कर दी और टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया। इस जीत के साथ एम्बाप्पे ने अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली।

मोरक्को के खिलाफ किया गया यह गोल एम्बाप्पे के वर्ल्ड कप करियर का 20वां गोल था। उन्होंने 2018, 2022 और 2026 के तीन वर्ल्ड कप संस्करणों में यह मुकाम हासिल किया है। अब वह लियोनेल मेसी के 21 वर्ल्ड कप गोल के रिकॉर्ड से महज एक गोल दूर हैं। वहीं, मौजूदा टूर्नामेंट में यह एम्बाप्पे का आठवां गोल है। इसके साथ ही वह गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेसी की बराबरी पर पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम अब 2026 वर्ल्ड कप में आठ-आठ गोल दर्ज हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article