दुनिया

'ट्रंप से नहीं डरते हैं PM मोदी', अमेरिकी सिंगर ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कही यह बात

Trump Russian Oil Remark: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जमकर फटकार लगाई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नहीं डरते हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन (फोटो साभार: @MaryMillben)

Photo : Twitter

Trump Russian Oil Remark: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जमकर फटकार लगाई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नहीं डरते हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया था कि वह ट्रंप से डरते हैं और बार-बार उपेक्षा के बावजूद उन्हें बधाई देते हैं।

सिंगर मिलबेन ने क्या कुछ कहा?

अमेरिकी सिंगर मिलबेन ने 'एक्स' पर राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि आप गलत हैं। पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से नहीं डरते। पीएम मोदी दूरगामी सोच को समझते हैं और अमेरिका के साथ उनकी कूटनीति रणनीतिक है। जिस तरह से राष्ट्रपति हमेशा अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखते हैं, उसी प्रकार पीएम मोदी भी वही कर रहे, जो भारत के लिए सबसे अच्छा होगा और मैं इसकी सराहना करती हूं। । राष्ट्राध्यक्ष यही करते हैं। वे वही करते और कहते हैं जो उनके देश के लिए सबसे अच्छा होता है।

उन्होंने कहा कि मैं आपसे इस तरह से नेतृत्व को समझने की उम्मीद नहीं करती, क्योंकि आपमें भारत के पीएम बनने की कुशाग्र बुद्धि नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपने 'आई हेट इंडिया' वाले दौरे से वापस लौट जाएं, जिसके दर्शक सिर्फ आप ही हैं। सनद रहे कि मिलबेन वही सिंगर हैं जिन्होंने पीएम मोदी के पैर छुए थे और सुर्खियां बटोरी थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article