दुनिया

US Missing Plane: लापता हुआ विमान अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त, समुद्र में मिला मलबा; 10 लोगों की हुई मौत

US Missing Plane: अमेरिका के अलास्का में बीच हवा में लापता हुए विमान का समुद्री बर्फ में मलबा मिला है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। अमेरिकी तट रक्षक के प्रवक्ता माइक सालेर्नो के मुताबिक, खोजकर्ता दल हेलीकॉप्टर से विमान के अंतिम ज्ञात स्थान की छानबीन कर रहे थे तभी उन्हें विमान का मलबा दिखाई दिया।

Image

US Missing Plane: लापता हुआ विमान अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त, समुद्र में मिला मलबा; 10 लोगों की हुई मौत

US Missing Plane: अमेरिका के अलास्का में बीच हवा में लापता हुए विमान का बर्फ से ढके समुद्र में मलबा मिला है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। बेरिंग एयर कारवां ने गुरुवार की दोपहर 2:37 पर उनालाक्लीट से नोम के लिए उड़ान भरी थी जिसमें 9 यात्री समेत 10 लोग सवार थे। अमेरिकी तट रक्षक के प्रवक्ता माइक सालेर्नो के मुताबिक, खोजकर्ता दल हेलीकॉप्टर से विमान के अंतिम ज्ञात स्थान की छानबीन कर रहे थे तभी उन्हें विमान का मलबा दिखाई दिया।

रडार से गायब हो गया था विमान

बेरिंग एयर के ऑपरेशनल डायरेक्टर डेविड ओल्सन ने बताया कि सेसना कारवां ने दोपहर 2:37 बजे उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और एक घंटे से भी कम समय बाद अधिकारियों ने विमान से संपर्क खो दिया था। अमेरिकी तट रक्षक ने बताया कि विमान समुद्र तट से 19 किलोमीटर दूर था। बता दें कि एयर कारवां ने अपनी अधिकतम यात्री क्षमता के साथ उड़ान भरी थी।

अधिकारियों ने बताया कि आर्कटिक सर्कल के दक्षिण में पश्चिमी अलास्का में बर्फीले समुद्र के ऊपर उड़ रहे एक यात्री विमान में 10 लोग सवार थे, लेकिन लापता होने से ठीक पहले विमान की ऊंचाई और गति में अचानक कमी आई थी। अमेरिकी तटरक्षक बल के लेफ्टिनेंट कमांडर बेंजामिन मैकइंटायर-कोबल के मुताबिक, आसमान से विमान की तलाश में जुटे खोजकर्ताओं को शुक्रवार को किसी तरह की दिलचस्प वस्तु भी मिली।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article