दुनिया

अमेरिका में 9 दिन के भीतर तीसरी बड़ी घटना से मचा हड़कंप, अलास्का के ऊपर बीच हवा में गायब हुआ विमान

US Plane Missing: अमेरिका के अलास्का में एक विमान उड़ान के कुछ समय बाद अचानक लापता हो गया जिसके तत्काल बाद बचाव दल विमान की तलाश में जुट गए। बेरिंग एयर के संचालन निदेशक डेविड ओल्सन के मुताबिक, बेरिंग एयर कारवां ने दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और घंटेभर के भीतर ही अधिकारी विमान से संपर्क नहीं कर पा रहे थे।

Image

लापता हुआ विमान

Photo : iStock

US Plane Missing: अमेरिका के अलास्का में एक विमान गुरुवार दोपहर को अचानक लापता हो गया जिसके तत्काल बाद बचाव दल विमान की तलाश में जुट गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 9 यात्रियों के साथ उड़ान भरने वाला बेरिंग एयर का एक विमान नॉर्टन साउंड के पास अचानक गायब हो गया। अलास्का के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, बेरिंग एयर कारवां 9 यात्रियों और एक पायलट के साथ उनालाक्लीट से नोम जा रहा था। अधिकारी विमान के किसी भी संकेत की तलाश में जुटे हुए हैं।

तीसरी बड़ी घटना

पिछले कुछ दिनों में अमेरिका में यह तीसरी बड़ी घटना हुई है। 29 जनवरी को वाशिंगटन के पास एक विमान और सेना के एक हेलीकॉप्टर के बीच भिड़ंत से 67 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 31 जनवरी को फिलाडेल्फिया में एक चिकित्सा परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी और अब एक विमान लापता हो गया है।

विमान ने कब भरी थी उड़ान

बेरिंग एयर के संचालन निदेशक डेविड ओल्सन के मुताबिक, बेरिंग एयर कारवां ने दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और घंटेभर के भीतर ही अधिकारी विमान से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। उन्होंन बताया कि बेरिंग एयर के कर्मचारी जानकारी एकत्रित करने की कोशिशों में जुटे हैं।

उनालाक्लीट पश्चिमी अलास्का में लगभग 690 लोगों का एक समुदाय है, जो नोम से लगभग 240 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और एंकोरेज से लगभग 640 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

विमान की हो रही तलाश

नोम वालंटियर फायर डिपार्टमेंट ने एक बयान जारी कर बताया कि ग्राउंड क्रू नोम से लेकर टॉपकोक तक पूरे तट पर विमान को तलाश रहे हैं। बयान में कहा गया कि मौसम और दृश्यता की वजह से हम वर्तमान समय में हवाई खोज पर सीमित हैं। लोगों से अपील की गई है कि वह स्वयं खोज दल बनाकर विमान की तलाश ना करें, क्योंकि मौसम स्थितियां बेहद खतरनाक हैं।

राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, उड़ान भरने के समय उनालाक्लीट में तापमान -8.3 डिग्री सेल्सियस था। हल्की बर्फबारी और कोहरा था। विमान में सवार लोगों के नाम अभी तक जारी नहीं किए गए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article