दुनिया

पाकिस्तान में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कीमत सुनकर चकरा जाएंगे

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि तेल और गैस नियामक प्राधिकरण की सिफारिशों और प्रधानमंत्री की मंजूरी के आधार पर की गई है।

Image

पाकिस्तान में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Photo : iStock

Petrol-Diesel Prices in Pak: पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ अगले पखवाड़े के लिए ईंधन कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया। सरकार ने इससे पहले ईद-उल-अजहा त्योहार से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की थी। एक अधिसूचना के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के पहले दिन पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमतों में क्रमशः 7.45 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और 9.56 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

ईद से पहले हुई थी कटौती

पाकिस्तान का वित्त वर्ष जुलाई से जून है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि पिछले महीने, सरकार ने ईद से पहले पेट्रोल और एचएसडी की कीमतों में 10.20 पाकिस्तानी रुपये और 2.33 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। वित्त मंत्रालय ने देर रात घोषणा में कहा कि पिछले एक पखवाड़े के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है।

पेट्रोल की कीमत 265 रुपये

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (ओगरा) की सिफारिशों और प्रधानमंत्री की मंजूरी के आधार पर की गई है। अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एक से 15 जुलाई के लिए पेट्रोल की नयी एक्स-डिपो कीमत पिछले पखवाड़े के 258.16 पाकिस्तानी रुपये की तुलना में 2.9 प्रतिशत बढ़कर 265.61 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर होगी।

डीजल 277 रुपये प्रति लीटर

हालांकि, खुदरा बाजार में पेट्रोल 266 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से अधिक की कीमत पर उपलब्ध होगा। दूसरी ओर, एचएसडी की नयी एक्स-डिपो कीमत पिछले एक पखवाड़े के 267.89 पाकिस्तानी रुपये की तुलना में 3.6 प्रतिशत अधिक यानी 277.45 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article