दुनिया

पाकिस्तानी व्यक्ति, ईरान से संबंध...ट्रंप की हत्या करने पहुंचा अमेरिका, जानें- फिर क्या हुआ?

Plotting to Assassinate Donald Trump: अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी ने कहा कि ईरान से संबंध रखने वाला आसिफ रजा मर्चेंट ट्रंप की हत्या की साजिश के साथ अमेरिका आया था।

Image

पाकिस्तानी व्यक्ति, ईरान से संबंध...ट्रंप की हत्या करने पहुंचा अमेरिका

Pakistani Man Asif Merchant Convicted: ईरान से संबंध रखने वाले एक पाकिस्तानी व्यक्ति को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दोषी ठहराया गया है। इस साजिश का मकसद 2020 में मारे गए 'ईरानी कुद्स फोर्स' के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना था।

संघीय जूरी ने ब्रुकलिन की एक अदालत में 48 वर्षीय आसिफ रजा मर्चेंट को हत्या के लिए सुपारी देने और राष्ट्र की सीमाओं से परे आतंकवाद का कृत्य करने के प्रयास का शुक्रवार को दोषी पाया। मर्चेंट को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

मर्चेंट ट्रंप की हत्या करने अमेरिका आया

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी ने कहा कि मर्चेंट ट्रंप की हत्या की साजिश के साथ अमेरिका आया था।

अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मर्चेंट इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का एक प्रशिक्षित सदस्य है और उसने मुकदमे के दौरान स्वीकार किया कि 2024 में आईआरजीसी ने उसे इन राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने के इरादे से अमेरिका भेजा था।

उसने कहा कि संभावित लक्ष्यों में ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ बाइडन और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली शामिल थे और मर्चेंट ने कहा था कि उसे लगता था कि 'निशाना ट्रंप थे'।

मर्चेंट अप्रैल 2024 में अमेरिका पहुंचा था और वह जून में न्यूयॉर्क में कथित हत्यारों से मिला था जो अमेरिकी कानून प्रवर्तन के गुप्त अधिकारी थे। हालांकि जुलाई 2024 में देश छोड़ने से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बोंडी ने कहा, 'यह व्यक्ति राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने के इरादे से अमेरिकी धरती पर उतरा था लेकिन इसके बजाय उसका सामना अमेरिकी कानून प्रवर्तन की ताकत से हुआ।'

संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के कार्यवाहक सहायक निदेशक जेम्स बार्नेकल ने कहा कि मर्चेंट ने ईरानी शासन के निर्देश पर अमेरिकी धरती पर एक नेता या सरकारी अधिकारी की हत्या की साजिश रची थी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article