दुनिया

'Pakistani Air Strike' का आम बलूच हो रहे शिकार, UNHRC कराए स्वतंत्र जांच...' बोला मानवाधिकार समूह

Pakistani Air Strike: बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग, पांक ने कुछ रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के बयानों का हवाला देते हुए अपनी बात की पुष्टि की है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

Pakistani Air Strike: एक मानवाधिकार समूह ने दावा किया है कि 28 अक्टूबर को पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में बलूचिस्तान के 9 आम नागरिक घायल हो गए। ड्रोन हमला बलूचिस्तान के चिल्टन हिल्स में हुआ था और इसकी जद में पिकनिक मनाने गए नौ युवक आ गए थे। हालांकि पाक आर्मी ने दावा किया था कि ड्रोन हमले में मारे गए लोग आतंकवादी थे।

बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग, पांक ने कुछ रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के बयानों का हवाला देते हुए अपनी बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को पाकिस्तानी सेना ने क्वेटा के पास चिल्टन हिल्स में पिकनिक मनाने गए युवाओं के एक ग्रुप पर हवाई हमला किया।

समूह ने पीड़ितों की पहचान भी जाहिर की है

समूह ने पीड़ितों की पहचान भी जाहिर की है, जिनके नाम जहानजैब मोहम्मद शाही, इमरानी सुमालानी, मकबूल अहमद, जाहिद बलोच, मंजूर अहमद, दौलत खान, अरबाब बलोच, रफीक लेहरी और वाजिद अली है।

'हवाई हमलों में भी इजाफा हुआ'

पाक ने कहा, "चिल्टन हिल्स क्वेटा के बाहरी इलाके में है और पिछले कुछ महीनों में यहां सैन्य गतिविधियां बढ़ी हैं और हवाई हमलों में भी इजाफा हुआ है। पाक दावा करता है कि ये आतंकवादी विरोधी अभियान का हिस्सा है। लेकिन स्थानीय लोगों की जिंदगी पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। वो खौफ और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं। अजीब सी बात ये है कि अब तक इन हमलों में एक भी आतंकवादी के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है।"

पाक का कहना है कि पुख्ता सबूत होने के बावजूद पाकिस्तानी प्रशासन मानने को तैयार ही नहीं है कि उसने ये जघन्य अपराध किया है। वो बार-बार ऐसे हमले कर रहे हैं जिससे आम नागरिकों की जान आफत में पड़ रही है। संगठन के मुताबिक, "ये कोई पहला मामला नहीं है जब हवाई हमले से सीधे-सीधे नागरिकों को निशाने पर लिया गया हो। 5 अक्टूबर 2025, को भी कलात जिले के जेहरी स्थित मूला पास इलाके में छह नागरिक ड्रोन हमले का शिकार हुए थे। इस स्ट्राइक में चार बच्चों समेत छह लोग मारे गए थे, वहीं 3 घायल हो गए थे। हद तो तब हो गई जब तमाम साक्ष्यों के बावजूद जिम्मेदारों ने नहीं माना कि ऐसा कुछ हुआ है।"

पाक ने कहा कि आतंकवादी विरोधी अभियान के नाम पर चिल्टन हिल्स में जो हुआ वो घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पूरी तरह से उल्लंघन है। यही वजह है कि इस समूह ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से अपील की है कि वो इस पूरे मामले और पूर्व में हुई एयर स्ट्राइक्स की स्वतंत्र जांच कराएं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article