दुनिया

अब गधे और कुत्ते बचाएंगे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था! चीन को इन जानवरों की सप्लाई करेगा पाक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 07:11 PM IST

पाकिस्तान के पास गधों की दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है। वर्तमान में पाकिस्तान में 5.7 मिलियन गधे हैं। पाकिस्तान पहले भी चीन को गधों की सप्लाई करते रहा है, लेकिन इस बार कुत्तों की भी डिमांड की गई है। चीन विभिन्न प्रकार के जानवरों और पक्षियों को खाने के लिए बदनाम रहा है।

Image

पाकिस्तान से गधा और कुत्ता खरीदेगा चीन ( फोटो- @pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर पाले जा रहे हैं गधे
  • इन गधों के सहारे अब अर्थव्यवस्था बचाएगा पाकिस्तान
  • पहले भी गधों को चीन भेजता रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तान की खराब हो चुकी अर्थव्यवस्था को अब वहां के कुत्ते और गधे बचाएंगे। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि वहां की सरकार का कुछ ऐसा ही प्लान है। पाकिस्तान की सरकार अब चीन को गधे और कुत्ते सप्लाई करने की तैयारी कर रही है, ताकि देश की अर्थव्यवस्था में कुछ सुधार आ सके।

कुत्तों की भी आई डिमांड

पीटीआई के अनुसार चीन ने पाकिस्तान के गधों और कुत्तों को आयात करने में रुचि दिखाई है। चीन पहले भी पाकिस्तान से गधों को आयात करवाता रहा है। इस बार चीन ने तो पाकिस्तान से कुत्तों की डिमांड भी की है।

चीन पहले से ही कुत्तों, गधों, चमगादड़ से लेकर कई तरह-तरह के जीव-जंतुओं को खाने के लिए बदनाम रहा है। कई जानवरों को सेक्स पावर के लिए चीनी लोग मारकर खाते रहे हैं। गधों को लेकर चीन का दावा है कि वो इसकी खाल से दवा बनाता है।

अफगानिस्तान से सप्लाई रुका

चीन मुख्य रूप से पाकिस्तान और आफगानिस्तान से मांस का आयात करते रहा है। ये दोनों देश चीन के नजदीक हैं, जिसके कारण उसे सस्ता मांस मिल जाता है। वहीं गधों को चीन पहले अफ्रीकी देशों से भी आयात करते रहा है, लेकिन अब वो लगभग बर्बाद हो चुके अपने दोस्त पाकिस्तान की मदद के लिए गधों को पाक से ही ज्यादा खरीदने का प्लान कर रहा है। वहीं अफगानिस्तान से इन दिनों चीन को मांस नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि अफगानिस्तान में लंपी वायरस के कारण जानवर बीमार हैं, जिसके कारण मांस का निर्यात नहीं हो पा रहा है।

पाकिस्तान खुश

इस फैसले को लेकर पाकिस्तान सरकार में खुशी देखी जा रही है। दरअसल पाकिस्तान इस समय नकदी की समस्या का सामना कर रहा है। अगर चीन इन जानवरों को पाक से खरीदता है तो उसे कुछ पैसे मिलेंगे, जिससे डूबती हुई अर्थव्यवस्था को बचाने में कुछ मदद मिल सकती है।

पाक के अधिकारियों की मानें तो गधों में चीन की गहरी दिलचस्पी इसलिए है क्योंकि वे पारंपरिक चीनी दवाओं, "ईजाओ" या जिलेटिन के निर्माण में इस जानवर की खाल का उपयोग करते हैं, जिसमें औषधीय गुण होते हैं।

पाकिस्तान के पास इस समय दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा गधों की आबादी है। पाकिस्तान पहले भी गधों का निर्यात करते रहा है। यही कारण है कि यहां बड़े पैमाने पर गधों का पाला जा रहा है

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article