दुनिया

दिवाली से पहले पाकिस्तान के पेशावर में बढ़ाई गई सुरक्षा, अधिकारी बोले- हिंदू समुदाय बिना भय के मना सकेगा त्योहार!

पाकिस्तान में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और हिंदू समुदाय को बिना किसी भय या व्यवधान के दिवाली मनाने के लिए जिला प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

Image

पाकिस्तान में दिवाली की तैयारी। प्रतीकात्मक फोटो- PTI

Diwali in Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अधिकारियों ने सोमवार को हिंदू त्योहार दिवाली के मद्देनजर प्रांतीय राजधानी पेशावर और इसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रांतीय राजधानी के प्रमुख स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि विशेष टीम को 24 घंटे गश्त और निगरानी का काम सौंपा गया है।

'खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर हो रहा काम'

अधिकारी ने बताया कि पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और हिंदू समुदाय को बिना किसी भय या व्यवधान के दिवाली मनाने के लिए जिला प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं और हिंदू समुदाय के लोग मंदिरों और घरों को रोशनी, फूलों और पारंपरिक वस्तुओं से सजा रहे हैं। शहरभर के विभिन्न मंदिरों में विशेष प्रार्थनाएं, अनुष्ठान और सामुदायिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आसपास के जिलों में भी कड़ी सुरक्षा कर दी गई है और कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए पेशावर के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर चौकियां स्थापित की गई हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article