दुनिया

पाकिस्तान और सऊदी ने NATO देशों जैसा किया समझौता, एक पर हमला मतलब दोनों पर अटैक

Pakistan, Saudi Defence Deal: पाकिस्तान और सऊदी अरब ने रियाद में एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत यदि किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे दोनों देशों पर आक्रमण माना जाएगा। यह समझौता प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सऊदी यात्रा के दौरान क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की मौजूदगी में हुआ। संयुक्त बयान में दोनों देशों ने आठ दशकों पुरानी साझेदारी को भाईचारे, इस्लामी एकजुटता और साझा रणनीतिक हितों के आधार पर और मजबूत करने की बात कही।

Image

पाकिस्तान और सऊदी ने NATO देशों जैसा समझौता किया।(फोटो सोर्स: Shehbaz Sharif X handle)

Pakistan, Saudi Defence Deal: पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बुधवार को एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत दोनों में से किसी एक देश पर आक्रमण को दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। मीडिया खबरों में यह जानकारी दी गई।

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, ‘रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते’ पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की रियाद की यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए। यहां अल-यममाह पैलेस में क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने उनका स्वागत किया।

एक पर हमला यानी दोनों देशों पर आक्रमण

‘डॉन’ अखबार के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान में कहा गया है कि समझौते पर हस्ताक्षर की घोषणा की गई, जिसमें कहा गया कि दोनों में से किसी एक देश के खिलाफ किसी भी तरह के आक्रमण को दोनों देशों पर हमला माना जाएगा।

हस्ताक्षर समारोह के बाद जारी एक संयुक्त वक्तव्य में कहा गया, ‘‘लगभग आठ दशकों से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए तथा भाईचारे, इस्लामी एकजुटता और साझा रणनीतिक हितों के बंधनों पर आधारित दोनों पक्षों ने रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।’’ इससे पहले सऊदी राजधानी पहुंचने पर प्रधानमंत्री शरीफ का स्वागत रियाद के उप-गवर्नर मुहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन अब्दुलअजीज ने किया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!