दुनिया

Pakistan: सड़क को घेर कर मंत्री को ही आतंकियों ने कर लिया अगवा, जेल में बंद साथियों को छुड़वाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 10:07 PM IST

मंत्री के अपहरण करने के बाद आतंकियों ने जेल में बंद अपने साथियों के रिहाई की मांग की। उसके बाद ही मंत्री को छोड़ने के लिए कहा। मंत्री के साथ-साथ कुछ पर्यटकों को भी आतंकियों ने किडनैप कर लिया था। जिन आतंकियों की रिहाई की मांग की गई थी, वो काफी खतरनाक बताए जाते हैं।

Image

पाकिस्तान नें मंत्री को आतंकियों ने किया अगवा

Photo : BCCL

पाकिस्तान में आतंकियों ने अपने साथियों को छुड़ाने के लिए एक मंत्री को ही किडनैप कर लिया। आतंकियों ने ऐसा जाल बिछाया कि मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी फंसे के फंसे रह गए। मंत्री के साथ-साथ आतंकियों ने कुछ पर्यटकों को भी अगवा कर लिया था।

घटना पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की है। गिलगित-बाल्टिस्तान से जोड़ने वाली सड़क पर आतंकी पहले से ही घात लगाए बैठे थे, उनके पास मंत्री को लेकर पुख्ता जानकारी थी, कि वो कब और कहां से गुजरेंगे। मंत्री जैसे ही आतंकियों की रेंज में आए, आतंकियों ने उन्हें सड़क के दोनो ओर से घेर लिया। इस दौरान कुछ पर्यटक भी उनकी चंगुल में फंस गए।

इसके बाद सरकार के सामने डिमांड रखी गई कि जेल में बंद उन आतंकियों को रिहा किया जाए, जो उनके साथी थे। इन आतंकियों में वो आतंकी भी शामिल था, जिसने नंगा पर्वत इलाके में विदेशी नागरिकों की भीषण हत्या की थी। साथ ही कई अन्य आतंकी घटनाओं में ये शामिल थे।

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को शेयर किये गये एक ऑडियो क्लिप में गिलगित-बाल्टिस्तान के वरिष्ठ मंत्री अब्दुल्ला बेग को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि इस्लामाबाद से गिलगित की तरफ जाते समय उन्होंने पाया कि आतंकवादियों ने अपने साथियों को जेल से रिहा कराने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से सड़क को अवरूद्ध कर रखा है।

वित्त, उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्रालय के प्रभारी मंत्री अबैदुल्ला बेग द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि आतंकवादियों की रिहाई की पुष्टि के बाद उन सभी को कैद से जाने दिया गया।

एजेंसी इनपुट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article