दुनिया

जिस अमेरिका को विलेन बना रहे थे इमरान खान, अब उसी से मांग रहे सहायता; ख्वाजा आसिफ का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2023, 11:08 PM IST

इमरान खान को जब अपनी सरकार पर खतरा मंडरा रहा था तब और बाद में भी सरकार गिराने में अमेरिका का हाथ बताते रहे थे। तब उन्होंने मध्य और दक्षिण एशिया के अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू को बर्खास्त करने की मांग की थी।

Image

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

Photo : AP

जिस अमेरिका को अब तक पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान कोसते रहे थे, सरकार गिराने का आरोप लगाते रहे थे, उसी से अब मदद मांग रहे हैं। इसके लिए बकायदा एक पत्र लिखा है। जिसके बाद शरीफ सरकार ने इमरान खान पर पलटवार किया है।

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का दावा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहले अमेरिका पर आरोप लगाने और अब उससे मदद मांगने के लिए शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा। आसिफ ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान के सहयोगी ने अमेरिका को पत्र लिखकर मदद मांगी है, जबकि पिछले साल उन्होंने सत्ता से हटाने की कथित साजिश रचने के लिए एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक का नाम लिया था।

क्या कहा ख्वाजा आसिफ ने

आसिफ ने कहा- "उनकी राजनीतिक यात्रा शून्य से शुरू हुई। उन्होंने अमेरिका पर पीटीआई सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। आज, शिरीन मजारी (पूर्व मानवाधिकार मंत्री) ने उनकी तरफ से अमेरिका को एक पत्र लिखा है...जिस देश पर कभी उन्होंने साजिश रचने का आरोप लगाया था, अब उससे मदद मांग रहे हैं।"

क्या कहा था इमरान खान ने

इमरान खान को जब अपनी सरकार पर खतरा मंडरा रहा था तब और बाद में भी सरकार गिराने में अमेरिका का हाथ बताते रहे थे। तब उन्होंने मध्य और दक्षिण एशिया के अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू को बर्खास्त करने की मांग की थी। खान ने दावा किया था कि पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये उनकी सरकार गिराने की साजिश रचने में लू ने केंद्रीय भूमिका निभाई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article