दुनिया

जिस खबर का हवाला दे शेखी बघार रहे थे पाकिस्तानी विदेश मंत्री, उसका पाक अखबार ने कर दिया Fact Check

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार का झूठ पकिस्तानी मीडिया ने ही पकड़ लिया है। पाकिस्तानी वायुसेना को लेकर शेखी बघार रहे इशाक डार की सच्चाई जब सामने आई तो उनकी वायुसेना की और किरकिरी हो गई।

Image

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार

Photo : AP

पाकिस्तान का एक के बाद एक झूठ पकड़ा जा रहा है, ऑपरेशन सिंदूर में भारत से तबाह होने के बाद भी पाकिस्तानी पीएम विजय मना रहा है। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री के झूठ का पर्दाफाश, उन्हीं के देश के अखबार ने कर दिया है। दरअसल पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने हाल ही में एक ब्रिटिश अखबार के हवाले से दावा किया था कि पाकिस्तानी वायुसेना की दुनिया भर में तारीफ हो रही है, अब यह खबर ही फर्जी निकली है। ऐसी कोई खबर है ही नहीं।

किसने पकड़ा पाक विदेश मंत्री का झूठ

पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने संसद के ऊपरी सदन ‘सीनेट’ में अपने देश की वायु सेना की प्रशंसा करने के लिए एक ‘‘फर्जी’’ खबर का सहारा लिया और इसे एक ब्रिटिश दैनिक की खबर बताया। डार ने ‘‘फर्जी खबर’’ का हवाला देते हुए सांसदों को बताया कि ‘द डेली टेलीग्राफ’ ने खबर दी है कि ‘‘पाकिस्तानी वायुसेना ने आसमान में निर्विवाद बादशाहत कायम की है।’’ उनके दावे की तथ्य-जांच हालांकि ‘डॉन’ अखबार ने की, जिसने इस खबर को ‘‘फर्जी’’ करार दिया।

10 मई से वायरल हो रही तस्वीर

अखबार ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं द्वारा 10 मई, 2025 से एक तस्वीर प्रसारित की जा रही है, जिसमें ब्रिटेन के ‘द डेली टेलीग्राफ’ अखबार के पहले पृष्ठ पर भारत के साथ हाल में हुए संघर्ष के बीच पाकिस्तान वायु सेना को “आसमान का बादशाह” घोषित किया गया है। हालांकि, ऐसा कोई लेख प्रकाशित नहीं हुआ है और स्क्रीनशॉट फर्जी है।’’

कहां-कहां से हुआ शेयर

इसमें कहा गया है कि बैरिस्टर खदीजा सिद्दीकी ने 10 मई को ब्रिटिश दैनिक के नाम से फर्जी खबर की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक समाचार के साथ एक शीर्षक था: ‘‘पाकिस्तान वायु सेना: आसमान की निर्विवाद बादशाह’’। इस पोस्ट को 66,000 से अधिक लोगों ने देखा। यह तस्वीर 11 मई को खैबर पख्तूनख्वा के लिए प्रधानमंत्री के सूचना समन्वयक इख्तियार वली खान ने भी फेसबुक पर साझा की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article