पाकिस्तान को झूठ बोलने की ऐसी लत चुकी है कि वो पूछिए मत। पीएम से लेकर रक्षा मंत्री तक का झूठ तो पहले ही पकड़ा जा चुका है। पाक सेना की तो रोज इंटरनेशनल बेइज्जती हो ही रही है। पाकिस्तान अब झूठ बोलने और फर्जी दावों की पूरी सीमा पार कर चुका है। जो पाकिस्तान, भारत के ड्रोन्स और मिसाइलों को रोक नहीं पा रहा है, वो भारत के अंदर मौजूद एस 400 को उड़ाने का दावा कर रहा है। मतलब सोच कर ही हंसी आती है।
पाकिस्तान के झूठ की लिस्ट होती जा रही लंबी
शनिवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के झूठ की पोल खोलते हुए उसके सारे दावों का धज्जियां उड़ा दी। विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाक के उन फर्जी दावों की एक-एक लिस्ट सामने रख दी, जिसका दावा पाकिस्तान कर रहा है।
- पाकिस्तान ने भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने का दावा किया, जो बिलकुल फर्जी है
- सूरत और सिरसा में हवाई अड्डों को नष्ट करने के दावों भी फर्जी
- पाकिस्तान ने आदमपुर, सूरतपुर, नगरोटा के गोलाबारूद सेंटर को तबाह करने का फर्जी दावा किया
- ब्रह्मोस फैसिलिटी को तबाह करने का दावा पाकिस्तान ने किया है, जो पूरी तरह से फेक है।
फर्जी दावों का फैक्ट चेक
सेना के अलावा पीआईबी ने भी सोशल मीडिया पर चल रहे कई झूठ का पर्दाफाश किया है। जिसमें कई वीडियो फेक और दावे फर्जी निकले हैं।
- पाकिस्तान के हमले के कारण भारत के 70 प्रतिशत इलेक्ट्रिक ग्रिड काम नहीं कर रहे हैं। यह दावा भी झूठा साबित हुआ है।
- भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है। यह दावा पूरी तरह फर्जी है।
- जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर एयरपोर्ट के पास धमाके हुए हैं। ये भी फर्जी दावा है।
- भारत-पाकिस्तान तनाव बढ़ने के कारण भारतीय सैनिक रो रहे हैं और अपने पद छोड़ रहे हैं। ये भी एक फर्जी खबर है, वीडियो में दिख रहा युवक, सेना में सलेक्ट होने पर खुशी के मारे भावुक हो गया था।
पाक कर रहा एक के बाद एक फर्जी दावे
विदेश सचिव मिस्री ने फेक न्यूज को लेकर भी आगाह किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के झूठे दावे साफ हो चुके हैं। पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियां हमले और तबाही का दावा कर रही हैं। कह रहे हैं कि मिलिट्री फैसिलिटी तबाह की है, यह सब झूठ है। यह दावे किए गए हैं कि पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर बड़े हमले किए गए, यह सब झूठ है। पाकिस्तान लगातार नागरिकों और नागरिक इमारतों को निशाना बना रहा है। भारत में कम्युनल विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सिविलियन मारे जा रहे हैं, इमारतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जम्मू-कश्मीर में एक प्रशासनिक अधिकारी मारा जा रहा है। फिलहाल भारत के सैन्य ठिकाने सुरक्षित हैं।
