दुनिया

Earthquake in Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप, झटके महसूस करते ही घरों से भागे लोग

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 11:19 AM IST

Earthquake in Pakistan: मुल्क में जब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, तब लोग थोड़ा घबरा गए थे। आनन-फानन वे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को लेकर घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों पर निकल गए थे।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Earthquake in Pakistan: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में शुक्रवार (15 दिसंबर, 2023) को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी की ओर से बताया गया कि सुबह नौ बजकर 13 मिनट पर धंतरी कांपी थी। वे झटके कुछ सेकेंड्स तक महसूस किए गए और उनकी तीव्रता 4.2 रिक्टर स्केल रही।

मुल्क में जब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, तब लोग थोड़ा घबरा गए थे। आनन-फानन वे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को लेकर घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों पर निकल गए थे। फिलहाल भूकंप के केंद्र के बारे में जानकारी हुई है। वैसे, अच्छी बात यह है कि अभी तक वहां से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

NCS

NCS

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article