दुनिया

'भारत से क्रिकेट मैच PAK तभी जीत सकता है, जब...', इमरान खान ने मुनीर-नकवी पर कसा तंज

इमरान खान की बहन अलीमा खान ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में यह बात बताई और इमरान खान का बयान साझा किया। बता दें कि सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर 2025 एशिया कप में भारत से हार गई। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 के मैच को छह विकेट से जीता।

Image

एशिया कप में पाकिस्तान की हार पर बिगड़े इमरान खान। तस्वीर-AP

Photo : AP

Imran Khan: एशिया कप में भारत के हाथों मिली एक और हार के बाद जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट के पूर्व कप्तान इमरान खान काफी गुस्से में हैं। हालांकि, उन्होंने अपना गुस्सा अपने देश की टीम पर नहीं बल्कि पीसीबी के चीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर उतारा है। इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान मैच तभी जीत सकता है जब पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी और सेना प्रमुख आसिम मुनीर भारत के खिलाफ ओपनिंग करने उतरें।

इमरान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को जीतने के लिए जरूरी है कि देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश काजी फैज इसा और मुख्य चुनाव आयुक्त सुल्तान राजा फील्ड अंपायर की भूमिका में हों। तंज कसते हुए पूर्व पीएम ने कहा कि थर्ड अंपायर भी पाकिस्तान से रखने की जरूरत है। तीसरे अंपायर की भूमिका इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सरफराज दोगार हो सकते हैं। बता दें कि नकवी पर इमरान काफी हमलावर रहे हैं।

नकवी पर हमलावर रहे हैं इमरान

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने नकवी की योग्यता पर बार-बार सवाल उठाया है। उनका दावा है कि नकवी की 'अक्षमता और भाई-भतीजावाद' ने पाकिस्तान के क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है।

सुपर-4 का मैच भी हारा पाकिस्तान

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इमरान खान की बहन अलीमा खान ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में यह बात बताई और इमरान खान का बयान साझा किया। बता दें कि सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर 2025 एशिया कप में भारत से हार गई। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 के मैच को छह विकेट से जीता, जिसमें अभिषेक शर्मा की तूफ़ानी 39 गेंदों पर 74 रनों की पारी अहम रही।

2023 से कई मामलों में जेल में बंद हैं इमरान

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक 72 साल के इमरान 2023 से कई मामलों में जेल में हैं। इमरान लंबे समय से जनरल मुनीर पर फरवरी 2024 के आम चुनावों में तत्कालीन सीजेपी ईसा और मुख्य चुनाव आयुक्त राजा की मदद से उनकी पार्टी पीटीआई का जनादेश चुराने का आरोप भी लगा रहे हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article