दुनिया

पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस वैन को टारगेट करते हुए बम धमाका, अब तक 9 की मौत, 4 घायल

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लगातार खतरा बना हुआ है। यह एक ऐसा क्षेत्र बन गया है, जहां बार-बार पुलिस और सैन्य ठिकानों पर हमले होते रहे हैं।

Image

पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाका। प्रतीकात्मक फोटो- Freepik

Pakistan Peshawar Bomb Blast: पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार रात हुए धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पेशावर के पुलिस प्रमुख मियां सईद के कार्यालय ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि इस बम धमाके में पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाया गया था।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि धमाके के लिए इस्तेमाल किया गया उपकरण पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी के रास्ते में लगाया गया था। सीसीपीओ के अनुसार, घायलों को बचाव दल द्वारा पास के चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया और उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिसकर्मी थे टारगेट पर

बताया गया कि इस बम धमाके को पुलिसवालों की जान लेने के लिए प्लान किया गया था. पुलिस वैन के रास्ते में बम प्लांट किया गया था। विस्फोट के बाद सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मसूद बंगश ने कहा कि अधिकारी विस्तृत जांच शुरू कर चुके हैं और टीमें घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही हैं। जांच जारी है ये पता लगाने के लिए कि विस्फोट में रिमोट से चलने वाला डिवाइस या आईईडी का इस्तेमाल किया गया था या नहीं।

सुरक्षाकर्मियों पर हो रहे हमले

यह हमला पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बार-बार होने वाले खतरे को दिखाता है। यह वह एक ऐसा क्षेत्र है जहां पुलिस और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर कई हमले हुए हैं।

खास बात यह है कि यह हाल के हफ्तों में इस तरह की पहली घटना नहीं है। हाल ही में 30 सितंबर को, बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) मुख्यालय के पास एक व्यस्त सड़क पर एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, इस विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article