Pakistan Attacks On Afghanistan: पाकिस्तान ने कराची में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए अफगानिस्तान के तीन प्रांते पर हमले कर दिए। हालांकि, आतंकी ठिकानों पर हमले का दावा करते हुए पाकिस्तान ने नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। पाकिस्तान के हमले में 4-9 साल के छोटे-छोटे के अलावा कई बुजुर्ग शामिल हैं। पाकिस्तान ने ये कार्रवाई कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में हाल ही में हुए पैरा मिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर पर हुए आतंकवादी हमले के बाद की।
यह अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला: विदेश मंत्रालय
पाकिस्तान की इस हरकत पर भारत ने चिंता जाहिर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। विदेश मंत्रालय ने इन हमलों की निंदा करते हुए इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बताया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान की ओर से अफगान क्षेत्र में की गई सैन्य कार्रवाई और उससे हुए नागरिक नुकसान को गंभीरता से देखा जा रहा है। भारत ने इसे क्षेत्रीय शांति के लिए चिंताजनक बताया और कहा कि इस तरह की घटनाएं पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ा सकती हैं।

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हमले पर विदेश मंत्रालय ने जाहिर की चिंता। MEA
पाकिस्तान के स्ट्राइक में निर्दोश लोगों की गई जान
भारत ने अपने बयान में अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन को दोहराया। साथ ही हमलों में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में कार्रवाई को आतंकवाद विरोधी अभियान बताया है। दूसरी ओर अफगान पक्ष ने दावा किया कि इन हमलों में नागरिकों की मौत हुई है और इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी रिपोर्टों में भी नागरिक हताहतों की बात सामने आई है, हालांकि अलग-अलग स्रोतों में आंकड़े अलग बताए गए हैं।
