Pakistan Afghanistan Border Tension: पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक बड़ा दावा करते हुए 30 आतंकवादियों को मार गिराने की बात कही। पाकिस्तान ने कहा कि उसने अफगानिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 30 आतंकवादियों को मार गिराया है।
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान जारी कर बताया कि सुरक्षाबलों दो और तीन जुलाई की रात को आतंकवादी उत्तरी वजीरिस्तान जिले के हसन क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। बयान में कहा गया कि मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।
अफगान से लगने वाली सीमा बंद
हाल ही में पाकिस्तान ने सुरक्षा खतरों के कारण अफगानिस्तान से लगने वाली एक प्रमुख सीमा को अस्थायी रूप से अगले आदेश तक बंद कर दिया है। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया था कि खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले और अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत में झड़पों के बाद गुलाम खान सीमा को बंद कर दिया गया है।
उत्तरी वजीरिस्तान जिले में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 16 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। अंतरिम अफगान सरकार के सीमा बलों के प्रवक्ता अबीदुल्ला फारूकी ने रविवार को सीमा बंद किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा था कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस कदम के लिए कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
