दुनिया

लाहौर सामूहिक दुष्कर्म मामले में उप प्रधानमंत्री का पोता मुख्य आरोपी! इशाक डार के इस्तीफे की उठी मांग

Pakistan Misdeed Case: पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं का अपहरण कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। जिसका मुख्य आरोपी उप प्रधानमंत्री इशाक डार का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर सियासत गर्मायी हुई है।

Image

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार (फाइल फोटो)

Photo : AP

Pakistan Misdeed Case: पाकिस्तान की सियासत में इन दिन भूचाल आया हुआ है। लाहौर में दो विदेश महिलाओं के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। पाकिस्तानी सांसद फैसल वावदा ने आरोप लगाया कि सरकार इशाक डार के रिश्तेदार को बचाने की कोशिश कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि 29 जून को लाहौर में पांच लोगों ने दो विदेशी महिलाओं, जिनमें से एक नीदरलैंड और दूसरी वेनेजुएला से हैं, का अपहरण कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। लाहौर की एक अदालत ने गिरफ्तार आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

गिरफ्तार आरोपियों में 'रजा डार' को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रजा डार उप प्रधानमंत्री इशाक डार का पोता है। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि वह अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में रजा डार से मिली थीं और उसने उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि रजा डार की मुलाकात दोनों महिलाओं से पिछले साल सिंगापुर में हुई थी। बताया जा रहा है कि तीनों एक क्रिप्टोकरेंसी कारोबार में साझेदार थे। ऐसे में रजा डार ने महिलाओं के पाकिस्तान दौरे के लिए बिजनेस वीजा का इंतजाम किया था और वह 29 जून को लाहौर आईं।

सांसद वावडा ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

फैसल वावदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, ''पाकिस्तान को पारिवारिक कंपनी की तरह चलाया जा रहा है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी को विदेशी दूतावास के हस्तक्षेप के बाद ही गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ''इतने गंभीर आरोपों के बावजूद इशाक डार दुनिया के सामने पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के रूप में कैसे कर सकते हैं? अगर देश की अंतरराष्ट्रीय छवि की चिंता है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article