दुनिया

सूडान के अस्पताल में 460 से ज्यादा लोगों की हुई मौत का जिम्मेदार कौन? WHO ने कही यह बात

सूडान के पश्चिमी दारफुर शहर के एक अस्पताल में 460 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह मौत ऐसे समय पर हुई है जब हाल ही में सूडानी अर्धसैनिक बलों ने इस अस्पताल पर कब्जा कर लिया। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने एक बयान में कहा कि दारफ़ुर की प्रांतीय राजधानी अल-फ़शर स्थित सऊदी प्रसूति अस्पताल में कथित तौर पर 460 मरीज और उनके साथी मारे गए हैं।

Image

सूडान के अस्पातल में 460 से ज्यादा की मौत (फाइल फोटो: AP)

Photo : AP

सूडान के पश्चिमी दारफुर शहर के एक अस्पताल में 460 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह मौत ऐसे समय पर हुई है जब हाल ही में सूडानी अर्धसैनिक बलों ने इस अस्पताल पर कब्जा कर लिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी जानकारी दी।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने एक बयान में कहा कि दारफ़ुर की प्रांतीय राजधानी अल-फ़शर स्थित सऊदी प्रसूति अस्पताल में कथित तौर पर 460 मरीज और उनके साथी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ इन रिपोर्ट्स से स्तब्ध और गहरे सदमे में है। सनद रहे कि 500 से ज्यादा दिनों की घेराबंदी के बाद शहर पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स ने कब्जा कर लिया।

रेड क्रॉस के 5 वॉलंटियर्स की मौत

इससे पहले, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रीसेंट सोसाइटीज (IFRC) ने मंगलवार को बताया था कि सूडान में उसके 5 वॉलंटियर्स मारे गए और तीन अन्य लापता हैं। हालांकि, उनकी हत्या कैसे हुई और किसने की इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बयान में कहा गया था हम भयभीत हैं।

सनद रहे कि सूडान के अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज, जो अप्रैल 2023 से सूडानी सेना के साथ गृहयुद्ध में उलझे हुए हैं, ने इस सप्ताह की शुरुआत में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बारा शहर पर कब्ज़ा कर लिया। कार्यकर्ताओं और अधिकार समूहों ने आरोप लगाया है कि मध्य सूडान और दारफुर में आरएसएफ की हालिया बढ़त के साथ सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं। हालांकि, दोनों गुटों ने आरोपों को खारिज कर दिया और एक-दूसरे पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article