दुनिया

सना के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में हूती विद्रोहियों ने किया हमला; 15 अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी थे मौजूद

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शनिवार को यमन की राजधानी सना में संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यालय पर हमला किया, हालांकि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। यमन में संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक के प्रवक्ता जीन आलम ने बताया कि हूती विद्रोहियों के हमले के समय परिसर में संयुक्त राष्ट्र के 15 अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी मौजूद थे, और ताजा जानकारी के अनुसार परिसर में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

Image

हूती विद्रोही (फाइल फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Houthi Rebels Attack: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शनिवार को यमन की राजधानी सना में संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यालय पर हमला किया, हालांकि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। यमन में संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक के प्रवक्ता जीन आलम ने बताया कि हूती विद्रोही सना स्थित संयुक्त राष्ट्र परिसर में घुस गए।

क्या है पूरा मामला?

जीन आलम ने बताया कि हूती विद्रोहियों के हमले के समय परिसर में संयुक्त राष्ट्र के 15 अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी मौजूद थे, और ‘‘ताजा जानकारी के अनुसार परिसर में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र के एक अन्य अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इमारत का संचालन संयुक्त राष्ट्र द्वारा किया जाता है और वहां तैनात कर्मचारी विश्व खाद्य कार्यक्रम और यूनिसेफ सहित संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियों से जुड़े हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विद्रोहियों ने 31 अगस्त को सना में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालयों पर हमला कर 19 कर्मचारियों को पकड़ लिया था, हालांकि बाद में उन्होंने यूनिसेफ कार्यालय के उपनिदेशक को छोड़ दिया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article