दुनिया

पाकिस्तान के पंजाब में ट्रेन हादसा, चार डिब्बे पटरी से उतरे; एक यात्री की मौत, 33 अन्य घायल

Pakistan Train Derails: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कम से कम एक यात्री की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। उपायुक्त (लोधरान) लुबना नजीर ने बताया कि इस घटना से रोलिंग स्टॉक और रेल पटरी के एक बड़े हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा।

Image

पाकिस्तान के पंजाब में ट्रेन हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर साभार: iStock)

Photo : iStock

Pakistan Train Derails: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कम से कम एक यात्री की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। यह पंजाब में इस महीने ट्रेन के पटरी से उतरने की तीसरी घटना है। पाकिस्तान रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पेशावर से लाहौर होते हुए कराची जा रही अवाम एक्सप्रेस रविवार सुबह यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर पंजाब के लोधरान जिले में पटरी से उतर गई।

क्या है पूरा मामला?

बयान के मुताबिक, ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे एक यात्री की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। इसमें कहा गया है कि कम से कम 11 घायलों को घटनास्थल पर ही चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और बाकी को इलाज के लिए लोधरान के जिला अस्पताल ले जाया गया। बयान के अनुसार, गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बहावलपुर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

ट्रेन दुर्घटना की होगी जांच

उपायुक्त (लोधरान) लुबना नजीर ने संवाददाताओं को बताया कि बचाव अभियान पूरा हो गया है और रेलवे अधिकारियों ने रेल पटरी की बहाली का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना से रोलिंग स्टॉक और रेल पटरी के एक बड़े हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। रेल मंत्री मुहम्मद हनीफ अब्बासी ने कहा कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अधिकारियों को सात दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article