दुनिया

उत्तर कोरिया की अमेरिका को नई चुनौती, पानी के भीतर परमाणु हमला करने वाले ड्रोन का किया परीक्षण

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 02:55 PM IST

यह कथित ड्रोन परीक्षण ऐसे वक्त में किया गया है जब कुछ ही दिन पहले देश के नेता किम जोंग उन ने कहा था कि उनका देश अब दक्षिण कोरिया के साथ सुलह का प्रयास नहीं करेगा।

Image

किम जोंग उन

North Korea: अमेरिका की चेतावनियों को धता बताकर हथियारों का परीक्षण करने का उत्तर कोरिया का सिलसिला लगातार जारी है। ये देश लगातार परमाणु हथियारों और मिसाइलों का परीक्षण दारी रखे हुए है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि इस सप्ताह दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के संयुक्त नौसैन्य अभ्यास के जवाब में पानी में परमाणु हमले करने वाले ड्रोन का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया ने अपने दुश्मन देशों पर क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप भी लगाया है।

किया था संविधान को फिर से लिखने का आह्वान

यह कथित ड्रोन परीक्षण ऐसे वक्त में किया गया है जब कुछ ही दिन पहले देश के नेता किम जोंग उन ने कहा था कि उनका देश अब दक्षिण कोरिया के साथ सुलह का प्रयास नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने युद्ध में विभाजित देशों के बीच साझा राष्ट्र के विचार को खत्म करने के लिए उत्तर कोरिया के संविधान को फिर से लिखने का आह्वान किया।

तीन देशों के साझा नौसैन्य अभ्यास का जवाब

देश की सेना ने कहा कि उसने यह परीक्षण देश के पूर्वी जलक्षेत्र में किया और तीन देशों के साझा नौसैन्य अभ्यास के जवाब में किया। उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमारी सेना की जल के भीतर परमाणु-आधारित जवाबी कार्रवाई को और अधिक मजबूत किया जा रहा है और इसकी जल के भीतर और समुद्री कार्रवाइयां अमेरिका और उसके सहयोगियों की नौसेनाओं के शत्रुतापूर्ण सैन्य युद्धाभ्यास को रोकना जारी रखेंगी। (भाषा इनपुट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article