दुनिया

होर्मुज में बिना किसी टोल के गुजरेंगे जहाज; ईरान की TOLL योजना पर ट्रंप का पलटवार, कहा- नहीं लगेगा कोई शुल्क

Iran US Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल नहीं लगाया जाएगा। हालांकि, ट्रंप ने टोल लगाने का विकल्प भी अपने पास रखा हुआ है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

Iran US Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड में मंच तैयार है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल नहीं लगाया जाएगा।

ट्रंप की टिप्पणी उन रिपोर्ट्स के जवाब में आई जिसमें कहा गया था कि ईरान 60 दिनों की युद्धविराम अवधि के बाद समुद्री शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर एक पोस्ट में कहा कि युद्धविराम अवधि के दौरान 60 दिनों तक होर्मुज स्ट्रेट में कोई टोल नहीं होगा। इसके बाद भी कोई टोल नहीं लगाया जाएगा, जब तक कि समझौता पूरा न होने की स्थिति में अमेरिका खुद इसे लागू न करे। यह मध्य पूर्व के देशों की सुरक्षा के लिए अतीत, वर्तमान और भविष्य में किए गए खर्चों की प्रतिपूर्ति के उद्देश्य से होगा।"

तेहरान ने फिर बंद किया होर्मुज

लेबनान में इजरायल के हमले जारी रहने से नाराज ईरान ने शनिवार को होर्मुज को फिर से बंद करने की घोषणा की। साथ ही तेहरान के वार्ताकार बातचीत के लिए स्विट्ज़रलैंड में हैं। हालांकि, उन्होंने उन्हें इस वार्ता से ज्यादा कुछ हासिल होने की उम्मीद नहीं है। इस बीच, प्रमुख मध्यस्थ पाकिस्तान ने कहा कि तकनीकी स्तर की बातचीत रविवार को स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में शुरू होगी, जिसमें कतर के मध्यस्थ भी शामिल होंगे।

ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने कहा कि होर्मुज को फिर से बंद कर दिया गया है। इसने कहा कि यह कदम लेबनान में इजरायल के हमले जारी रहने और अमेरिका की 'बदनीयती' व युद्ध खत्म करने संबंधी वादों के स्पष्ट उल्लंघन की वजह से उठाया गया है। सरकारी टेलीविजन पर दिए गए बयान में यह चेतावनी भी दी गई कि अगर आक्रामकता जारी रहती है, तो आगे के कदम उठाने की योजना बना ली गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article