दुनिया

Nepal New Minister: नेपाल के चार नवनियुक्त मंत्रियों ने ली शपथ, मिनिस्टर की संख्या बढ़कर हुई आठ

Nepal New Minister:कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कार्की ने कुलमा घीसिंग को ऊर्जा, जल संसाधन और भौतिक नियोजन मंत्री, रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री और ओम प्रकाश आर्यल को गृह मंत्री नियुक्त किया। अंतरिम सरकार पांच मार्च को होने वाले अगले आम चुनाव तक कार्य करेगी।

Image

नेपाल के चार नवनियुक्त मंत्रियों ने ली शपथ (फाइल फोटो:canva)

Nepal New Minister: नेपाल के चार नवनियुक्त मंत्रियों ने सोमवार को राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आयोजित एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय आविष्कार केंद्र के संस्थापक महावीर पुन, पत्रकार जगदीश खरेल और विशेषज्ञ मदन परियार को शपथ दिलाई।चार नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ प्रधानमंत्री सुशीला कार्की नीत मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या आठ हो गई है। प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

सिन्हा उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्री हैं, जबकि खरेल संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री हैं। परियार कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री हैं, जबकि पुन शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हैं।राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को घोषणा की थी कि सोमवार को पांच नए मंत्री शपथ लेंगे। हालांकि, संगीता कौशल मिश्रा को बाद में उनकी विवादास्पद पृष्ठभूमि के कारण सूची से हटा दिया गया।

सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार विरोधी संस्था अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग, नेपाल (सीआईएए) मिश्रा से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच कर रही है।कार्की के 12 सितंबर को नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के साथ देश में जारी राजनीतिक अनिश्चितता का दौर खत्म हो गया। भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के मुद्दे को लेकर युवाओं के नेतृत्व में अपनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को पद से हटना पड़ा था जिससे राजनीतिक संकट पैदा हो गया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article