दुनिया

नेपाल पीएम सुशीला कार्की ने सरकार में शामिल किए पांच और मंत्री, देखें लिस्ट

नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को अंतरिम सरकार में पांच नये मंत्रियों को शामिल किया। इसके साथ ही कार्की के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।

Image

राष्ट्रपति पौडेल ने नेपाल में पांच नए मंत्रियों की नियुक्ति की (फाइल फोटो- AP)

नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को अपनी अंतरिम सरकार का विस्तार करते हुए पांच नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया। इस विस्तार के बाद उनके कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्की की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने रविवार को इन नियुक्तियों को मंजूरी दी। नए मंत्रियों में अनिल कुमार सिन्हा, महावीर पुन, संगीता कौशल मिश्रा, जगदीश खरेल और मदन परियार शामिल हैं।

मंत्रालयों का बंटवारा

इन नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों को निम्नलिखित विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है—

  • अनिल कुमार सिन्हा – उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय
  • महावीर पुन – शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • संगीता कौशल मिश्रा – स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय
  • जगदीश खरेल – सूचना एवं संचार मंत्रालय
  • मदन परियार – कृषि मंत्रालय

प्रधानमंत्री के पास अब भी अहम विभाग

मंत्रिमंडल विस्तार के बावजूद प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास ही रखे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार राजनीतिक समीकरणों और प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर और विस्तार कर सकती है। नेपाल में बनी यह अंतरिम सरकार वर्तमान राजनीतिक अस्थिरता और संवैधानिक चुनौतियों के बीच काम कर रही है। इसलिए नए मंत्रियों की नियुक्ति को सुचारु प्रशासन और नीति क्रियान्वयन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article