दुनिया

नेपाल: क्या पशुपतिनाथ मंदिर में भी हुई तोड़फोड़? पांच दिनों बाद भक्तों के लिए खुला बाबा का द्वार

पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडु का फेमस और भारतीयों की श्रद्धा का भी स्थान है। भारी संख्या में भारत से लोग यहां दर्शन करने आते हैं। आज दर्शन पांच दिनों बाद शुरु हो चुके हैं। लोगों में बेहद खुशी है कि वे आज दर्शन कर पा रहे हैं।

Nepal Pashupatinath Temple Mandir: नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर एक बार फिर खोल दिया गया है। देश में चल रही हिंसा के कारण यह मंदिर 5 दिनों से बंद था, जहां अब इसे दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। बताया गया कि बड़ी संख्या में यहां भक्त बाबा के दर्शन के लिए मौजूद थे, लेकिन उन्हें दर्शन के लिए 5 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ा।

पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडु का फेमस और भारतीयों की श्रद्धा का भी स्थान है। भारी संख्या में भारत से लोग यहां दर्शन करने आते हैं। वहीं, अलग-अलग देशों से भी लोग यहां भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। आज दर्शन शुरु हो चुके हैं। लोगों में बेहद खुशी है कि आज वो दर्शन कर पा रहे हैं।

क्या पशुपतिनाथ मंदिर में भी हुई तोड़फोड़?

टाइम्स नाऊ नवभारत से बातचीत में मंदिर परिसर में मौजूद एक शख्स ने बताया, 'सोमवार (8 सितंबर) तक मंदिर खुला था, लेकिन उसके बाद मंगलवार से बंद कर दिया गया।' पूछा गया कि क्या Gen-Z प्रदर्शनकारी मंदिर तक भी आए तो उन्होंने कहा, 'नहीं, बाहर कुछ थे जिन्होंने नारे लगाए, लेकिन मंदिर तक आए और हमला करने जैसी कोई बात नहीं थी और मंदिर पर हमले का वीडियो भी फेक है। यहां तोड़फोड़, आगजनी कुछ नहीं हुआ।'

वहीं, परिसर में मौजूद एक और शख्स ने कहा कि मंदिर इतने दिनों बाद खुला है तो भीड़ भी देखने को मिल रही है। बता दें कि पिछले गत दिनों से नेपाल का मौहाल बेहद तनावपूर्ण रहा है। सोशल मीडिया पर बैन से शुरू हुआ Gen-Z का विरोध बड़े स्तर पर पहुंच गया और इसमें ओली सरकार भी गिर गई। अब जहां सुशीला कार्की ने शुक्रवार को नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

Vinod Mishra
विनोद मिश्राauthor

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन है।

और पढ़ें
End of Article