दुनिया

नेपाल चुनाव: मतगणना के शुरुआती रुझानों में RSP 23 सीट पर आगे, कम्युनिस्ट पार्टियों को भी बढ़त

नेपाल में प्रतिनिधि सभा के लिए बृहस्पतिवार को हुए चुनावों के दौरान लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ। 'जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल में प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की सरकार गिर गयी थी। ’जेन जेड’ पीढ़ी से तात्पर्य 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए लोगों से है।

Image

नेपाल में मतदान संपन्न।

Photo : AP

Nepal Election Results 2026: नेपाल में छह महीने पहले हुए 'जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन के बाद पहले आम चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) 23 सीट पर आगे है जबकि नेपाली कांग्रेस और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी)(सीपीएन-यूएमएल) तीन-तीन सीट पर बढ़त बनाए हुए है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई। मतगणना के शुक्रवार रात तक समाप्त हो जाने की संभावना है।

लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ

नेपाल में प्रतिनिधि सभा के लिए बृहस्पतिवार को हुए चुनावों के दौरान लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ। 'जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल में प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की सरकार गिर गयी थी। ’जेन जेड’ पीढ़ी से तात्पर्य 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए लोगों से है।

प्रदर्शनों के बाद ओली की सरकार गिर गयी थी

जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल में प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की सरकार गिर गयी थी। ’जेन जेड’ पीढ़ी से तात्पर्य 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए लोगों से है। भारत इन चुनावों पर करीबी रूप से नजर रखे हुए है और राजनीतिक रूप से अस्थिर हिमालयी देश में स्थिर सरकार बनने की उम्मीद कर रहा है ताकि दोनों पक्षों के बीच विकासात्मक साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, लगभग 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सफल चुनाव के लिए भारत ने दी बधाई

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दिल्ली में कहा, 'हम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की, नेपाल सरकार और जनता के साथ-साथ विभिन्न हितधारकों को पिछले साल रही असाधारण परिस्थितियों के बावजूद सफलतापूर्वक संपन्न हुए इन चुनावों के लिए बधाई देते हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत ने 'नेपाल में शांति, प्रगति और स्थिरता का निरंतर समर्थन किया है और अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, नेपाल सरकार के अनुरोध पर इन चुनावों के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की है।’ नेपाल की चुनाव आयुक्त जानकी कुमारी तुलधर ने कहा कि शाम पांच बजे तक मतदान केंद्रों पर कतार में लगे मतदाताओं को भी अपना वोट डालने की अनुमति दी गई। मतपेटियों को एकत्रित करने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।

नई ताकत बनी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी

पूर्व रैपर एवं काठमांडू से महापौर रहे बालेंद्र शाह के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) दो परंपरागत राजनीतिक दलों - नेपाली कांग्रेस पार्टी और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) - के लिए कड़ी चुनौती पेश कर रही है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article