Giorgia Meloni VIDEO: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित बयानबाजी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, ट्रंप ने दावा किया था कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए 'मिन्नतें' की थीं।
'मनगढ़ंत है ट्रंप की बयानबाजी'
मेलोनी ने ट्रंप की बयानबाजी को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि मैं और मेरा देश इटली कभी भीख नहीं मांगते हैं। मेलोनी ने कहा कि ट्रंप का बयान पूरी तरह मनगढ़ंत है। साथ ही उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के बारे में इस तरह की बातें करते हैं। मेलोनी ने कहा, "मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते।" उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप को अपने सहयोगियों के बजाय पश्चिमी देशों के विरोधियों के खिलाफ ज्यादा सख्ती दिखानी चाहिए।
मेलोनी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि वह ट्रंप के दावों का जवाब दे रही हैं, क्योंकि 'कुछ बातों पर तुरंत जवाब देना ज़रूरी होता है।' उन्होंने कहा, ''डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों करते हैं। आख़िरकार, ऐसा पहली बार तो नहीं हुआ है।''
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'हिजबुल्लाह को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत', इजरायली सेना पर हमले के बाद तमतमाए नेतन्याहू; 80 से ज्यादा आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना
इटली के विदेश मंत्री ने अमेरिकी दौरा किया रद्द
इटली सरकार ने ट्रंप के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। इटली के विदेश मंत्री एंतोनियो ताजानी ने प्रधानमंत्री मेलोनी और उनके देश को लेकर ट्रंप द्वारा किए गए दावों को 'गंभीर और अपमानजनक' करार दिया। उन्होंने इसी के साथ अगले सप्ताह प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है।
ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ला-7 नेटवर्क पर प्रसारित एक इंटरव्यू में यूक्रेन के बारे में पूछे जाने पर मेलोनी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने साथ फोटो खिंचवाने के लिए 'मिन्नतें' की थी। ट्रंप ने कहा कि ऐसा करना उनकी कोई मजबूरी नहीं थी, लेकिन उन्हें मेलोनी पर तरस आया और वे इसके लिए मान गए।
