दुनिया

Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए भूकंप में मारे गए 700 मुस्लिम, नमाज पढ़ने के लिए घरों से निकले थे; कुल मृतकों का आंकड़ा 1700 के पार

Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए भूकंप में अबतक 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अभी भी सैकड़ों लोग लापता हैं। अस्पताल में घायलों की भीड़ लगी है।

Image

म्यांमार में भूकंप से 1700 से ज्यादा की मौत

Photo : AP

Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए भूकंप में कम से कम 700 मुस्लिम समाज के लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुल मृतकों का आंकड़ा 1700 के पार चला गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मस्जिदों में मारे गए लोगों को भूकंप में मारे गए 1,700 से अधिक लोगों की आधिकारिक संख्या में शामिल किया गया है या नहीं।

भूकंप में 700 नमाजियों की मौत

म्यांमार के एक मुस्लिम संगठन ने दावा किया है कि शुक्रवार को आए भूकंप में उन 700 लोगों की मौत हो गई है, जो घरों से नमाज पढ़ने के लिए निकले थे। स्प्रिंग रिवोल्यूशन म्यांमार मुस्लिम नेटवर्क की संचालन समिति के सदस्य टुन की ने सोमवार को कहा कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से करीब 60 मस्जिदें क्षतिग्रस्त हो गईं या नष्ट हो गईं। टुन की ने कहा कि क्षतिग्रस्त हुई ज्यादातर मस्जिदें पुरानी इमारतें थीं।

अभी भी 300 लोग हैं घायल

म्यांमा में मलबे से और शव निकाले जाने के बाद भूकंप के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,700 से अधिक हो गई है। देश की सैन्य नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकारी प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने सरकारी टीवी चैनल ‘एमआरटीवी’ को बताया कि भूकंप के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,700 से अधिक हो गई है। उन्होंने बताया कि 3,400 लोग घायल हुए हैं तथा 300 से अधिक लोग लापता हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article