दुनिया

'ट्रंप पर हमला बोलकर बड़ी गलती कर रहे एलन मस्क', उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कही यह बात

Trump-Musk Clash: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि एलन मस्क आपसी विवाद के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर कटु और भड़काऊ पोस्ट लिखकर ‘बड़ी गलती’ कर रहे हैं। बता दें कि इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक और रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स चलाने वाले मस्क ने ट्रंप के मुख्य कर कटौती और व्यय विधेयक की आलोचना की है।

Image

अरबपति एलन मस्क (बाएं) और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं)

Photo : AP

Trump-Musk Clash: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि एलन मस्क आपसी विवाद के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर कटु और भड़काऊ पोस्ट लिखकर ‘बड़ी गलती’ कर रहे हैं, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर आदमी और यकीनन दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति के बीच सार्वजनिक विवाद के बाद शुक्रवार को जारी एक साक्षात्कार में उपराष्ट्रपति ने मस्क के तीखे हमलों को कमतर करके आंकने की कोशिश की और उन्हें एक ‘भावनात्मक व्यक्ति’ करार दिया जो निराश हो गया है।

वेंस ने क्या कुछ कहा?

वेंस ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आखिरकार एलन वापस आ जाएंगे। हो सकता है कि यह अभी संभव नहीं हो क्योंकि वह बहुत आक्रोशित हो गए हैं। वेंस की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब हाल के दिनों में रिपब्लिकन पार्टी के अन्य नेताओं ने दोनों लोगों से, जो महीनों पहले एक-दूसरे के करीबी सहयोगी थे और काफी समय साथ बिताते थे, अपने रिश्ते सुधारने का आग्रह किया है।

ट्रंप पर हमला बोलने वाले मस्क के सोशल मीडिया पोस्ट की बाढ़ तब आई जब राष्ट्रपति ने उन्हें असंतुष्ट और ‘सनकी’ के रूप में चित्रित किया और उनके व्यवसायों द्वारा हासिल किये गए सरकारी अनुबंधों में कटौती करने की धमकी दी।

किन मुद्दों पर छिड़ा विवाद?

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला, इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक और रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स चलाने वाले मस्क ने ट्रंप के मुख्य कर कटौती और व्यय विधेयक की आलोचना की है। इसके अलावा मस्क ने यह भी सुझाव दिया कि ट्रंप पर महाभियोग लगाया जाना चाहिए और बिना सबूत के दावा किया कि सरकार नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेफरी एपस्टीन के साथ राष्ट्रपति के संबंधों के बारे में जानकारी छिपा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article