दुनिया

जिस मुफ्ती शाह मीर ने कुलभूषण जाधव को किया था ISI के हवाले, उसकी किसी ने गोली मारकर कर दी पाकिस्तान में हत्या

पाकिस्तान में और भारतीय दुश्मन मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पहले ही तरह ही कुछ अज्ञात हमलावरों ने मुफ्ती शाह मीर को गोली मारी और फरार हो गए।

Image

मुफ्ती शाह मीर की हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में मुफ्ती शाह मीर की हत्या
  • अज्ञात हमलावरों ने की मुफ्ती शाह मीर की हत्या
  • मुफ्ती शाह मीर को मारी गई गोली

पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन मारा गया है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में प्रमुख धर्मगुरु मुफ्ती शाह मीर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मुफ्ती शाह मीर वही शख्स है जिसने भारत के कुलभूषण जाधव को ISI के हवाले करवाया था। मुफ्ती शाह मीर पर पहले भी दो हमले हो चुके थे, लेकिन तब वो बच गया था।

अज्ञात ने मुफ्ती शाह मीर को मारी गोली

पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की खबर में कहा गया कि मुफ्ती शाह मीर को शुक्रवार को केच के तुरबत शहर में तब निशाना बनाया गया जब वह रात की नमाज के बाद एक मस्जिद से बाहर निकल रहे थे। अखबार ने पुलिस के हवाले से कहा- ‘‘मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने मुफ्ती शाह मीर पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मीर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।’’

भारत का दुश्मन था मुफ्ती शाह मीर

भारतीय व्यापारी और भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को ईरान से अगवा करने में पाकिस्तान की ISI की मदद इसी मुफ्ती शाह मीर ने की थी। कुलभूषण जाधव फिलहाल पाकिस्तान की जेल में ही बंद हैं, उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई है, लेकिन भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से इसपर रोक लगवा दिया है। मीर, एक मानव और हथियार तस्कर है, जो एक मुफ़्ती की आड़ में ये सब काम करता था और इस्लामी कट्टरपंथी राजनीतिक दल जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम का सदस्य था। सूत्रों ने बताया कि वह आईएसआई के नेतृत्व वाले मौत के दस्तों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण माध्यम था और उसने कई बलूच युवाओं के अपहरण और हत्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बलूचिस्तान में धार्मिक चरमपंथ फैलाने में भी उसकी अहम भूमिका थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article