दुनिया

MSC Aries Ship: ईरान ने जहाज समेत पकड़े गए 17 भारतीयों को रिहा किया, जल्द होगी घर वापसी

MSC Aries Ship: ईरान ने पुर्तगाली झंडे वाले मालवाहक जहाज एमएससी एरीज के सभी चालक दल को रिहा कर दिया है। चालक दल में 25 लोग शामिल थे जिसमें 17 भारतीय भी थे।

Image

ईरान ने 17 भारतीयों को किया रिहा

Photo : Twitter

MSC Aries Ship: ईरान ने पुर्तगाली झंडे वाले मालवाहक जहाज एमएससी एरीज के सभी चालक दल को रिहा कर दिया है। चालक दल में 25 लोग शामिल थे, जिसमें से 17 भारतीय भी थे। बता दें, भारतीय चालक दल के सदस्यों में शामिल एकमात्र महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ को ईरान की सेना ने 13 अप्रैल को पहले ही रिहा कर दिया था। शुक्रवार को ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन ने इसकी जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन ने शुक्रवार को अपने एस्टोनियाई समकक्ष मार्गस त्साहकना के साथ फोन पर बातचीत के दौरान जहाज के चालक दल की रिहाई की जानकारी दी।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान के जल क्षेत्र में जब्त किए गए पुर्तगाली जहाज और एस्टोनियाई चालक दल की रिहाई के संबंध में एस्टोनियाई पक्ष के अनुरोध के जवाब में कहा कि जहाज, जो ईरान के क्षेत्रीय जल में उसके रडार से गायब हो गया उसे न्यायिक नियमों के तहत अपने कब्जे में लिया गया है’ हालांकि ईरान ने पहले ही मानवीय आधार पर जहाज के सभी चालक दल के सदस्यों को रिहा कर दिया है, और अगर जहाज के कप्तान उनके साथ जाते हैं, तो एस्टोनियाई लोगों सहित चालक दल अपने देश लौट सकते हैं। आपको बता दें कि 13 अप्रैल को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज स्ट्रेट में इजरायल से जुड़े पुर्तगाली ध्वज वाले कार्गो शिप एमएससी एरीज को जब्त कर लिया था, इस जहाज में कुल 25 क्रू मेंबर थे, जिसमें से 17 भारतीय थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article