दुनिया

Moscow Terror Attack: आंतकी हमले में पकड़े गए तीन आरोपियों ने कबूला अपराध, 130 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2024, 12:27 PM IST

Moscow Terror Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में एक कॉन्सर्ट हॉल पर हुए आतंकी हमले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। अब इन आंतकियों में से तीन ने अदालत के सामने अपना अपराध कबूल लिया है। इस अपराध में आरोपियों को अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।

Image

मॉस्को आतंकी हमला

Photo : AP

Moscow Terror Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में एक कॉन्सर्ट हॉल पर हुए आतंकी हमले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। अब इन आंतकियों में से तीन ने अदालत के सामने अपना अपराध कबूल लिया है। बता दें, इस हमले में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 100 से ज्यादा लो घायल हुए थे। आतंकियों ने कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी के साथ आग लगा दी थी।

मॉस्को के बासमनी की जिला अदालत ने आतंकी हमले के लिए डेलरडजॉन मिर्जोयेव (32), सईदाक्रामी रचाबलीजोडा (30), मुखमदसोबिर फैजोव (19) और शम्सीदीन फरीदुनी (25) को औपचारिक रूप से आरोप तय किये। ये सभी आरोपी ताजिकिस्तान के नागरिक हैं। अदालत ने आदेश दिया कि सभी आरोपियों को 22 मई तक सुनवाई पूर्व हिरासत में रखा जाए। इस अपराध में अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।

तीन ने कबूला अपराध

आरोप तय किए जाने के बाद मिर्जोयेव, रचाबलीजोडा और शम्सीदीन फरीदुनी ने अपराध काबूल कर लिया। जबकि, चौथे आरोपी फैजोव को व्हीलचेयर पर अस्पताल से सीधे अदालत लाया गया और अदालत की कार्यवाही के दौरान वह अपनी आंखें बंद करके बैठा रहा। सुनवायी के दौरान स्वास्थ्य कर्मी उसकी चिकित्सीय देखभाल में लगे रहे। रूसी मीडिया में यह खबरें आईं कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों को प्रताड़ित किया। ऐसे में सुनवाई के दौरान अदालत में पेश हुए तीनों संदिग्धों के चेहरे पर चोट के निशान भी दिखे। सईदाक्रमी रचाबलीजोडा के कान पर पट्टी बंधी हुई थी।

टॉयलेट में मिले थे 28 शव

आतंकी हमले के बाद तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों को एक टॉयलेट में 28 शव मिले थे, जबकि 10 से ज्यादा शव सीढ़ियों से बरामद हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों की मौत गोली लगने की वजह से हुई। हालांकि, ज्यादातर मौतें आग के कारण हुईं। दरअसल, आतंकियों ने पेट्रोल डालकर कॉन्सर्ट हॉल को आग के हवाले कर दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article