दुनिया

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में शनिवार को रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी गहराई 120 किमी बताई जा रही है।

Image

अफगानिस्तान में आया भूकंप (फाइल फोटो)

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में शनिवार को रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी गहराई 120 किमी बताई जा रही है।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, अफगानिस्तान में 17 मई 2025 को 4:26 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप 36.37 डिग्री उत्तर अक्षांश और 69.83 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई 120 किलोमीटर दर्ज की गई। हालांकि, भूकंप के चलते अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप के झटकों से दहला चीन

इससे पहले चीन में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार सुबह भारतीय समयानुसार 6:29 बजे चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर नीचे थी, जिसका अक्षांश 25.05 उत्तर तथा देशांतर 99.72 पूर्व था।

इससे पहले तुर्किए और पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बीते दिन गुरुवार को तुर्किए में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। तुर्किए के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर के बाद महसूस किया गया था। रिक्टर पैमाने पर मध्यम श्रेणी के इस भूकंप का केंद्र कोन्या प्रांत में था, जो देश के सेंट्रल एनाटोलिया क्षेत्र में आता है। पिछले एक हफ्ते में दुनिया के कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान, चीन, तुर्किए के अलावा कई देशों में धरती कांपी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article