दुनिया

अमेरिकी टैरिफ की धमकियों के बीच मास्को पहुंचे हैं NSA डोभाल, पुतिन को देंगे PM मोदी का 'खास' संदेश

समचार एजेंसी ने एक भारतीय सूत्र के हवाले से कहा कि डोभाल दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति रूस से तेल खरीदने पर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की लगातार धमकी दे रहे हैं, ऐसे में एनएसए की यह मास्को यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। कई रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत आने वाले समय में रूस से तेल की खरीदे और बढ़ा सकता है।

Image

मंगलवार को मास्को पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

NSA Ajit Doval Mascow Visit : टैरिफ बढ़ाए जाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मास्को पहुंचे हैं। रूस की समाचार एजेंसी TAAS ने कहा है कि डोभाल मंगलवार को मास्को पहुंचे। समचार एजेंसी ने एक भारतीय सूत्र के हवाले से कहा कि डोभाल दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति रूस से तेल खरीदने पर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की लगातार धमकी दे रहे हैं, ऐसे में एनएसए की यह मास्को यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। कई रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत आने वाले समय में रूस से तेल की खरीदे और बढ़ा सकता है।

ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर लिखा कि वे भारत द्वारा रूसी तेल के आयात और पुनः बिक्री को लेकर उस पर भारी टैरिफ लगाएंगे। इससे पहले ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत 'हमेशा से अपना अधिकांश सैन्य उपकरण रूस से खरीदता रहा है' और वह 'चीन के साथ-साथ रूस से ऊर्जा खरीदने वाला सबसे बड़ा खरीदार है।'

भारत ने अमेरिका और EU को दिखाया आईना

सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि रूसी तेल के आयात को लेकर अमेरिका और यूरोपीय संघ की ओर से किए जा रहे दावे अनुचित हैं। मंत्रालय ने कहा कि आखिरकार, पश्चिमी देशों ने पहले इस तरह के व्यापार को वैश्विक ऊर्जा बाजार की स्थिरता को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया था, और वे खुद भी अब तक रूस से वस्तुएं और सेवाएं खरीदते आ रहे हैं। भारत ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध जब शुरू हुआ तो अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया।

पुतिन के साथ तेल आयात पर कर सकते हैं चर्चा

रिपोर्टों की मानें तो NSA डोभाल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बैठक में रूसी तेल आयात पर नई दिल्ली की रणनीति को स्पष्ट करने की योजना बनाएंगे। रूस की ओर से भारत को तेल पर ज्यादा छूट का ऑफर मिलने की उम्मीद की जा रही है। भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर भी इस महीने के अंत में रूस का दौरा कर सकते हैं। जाहिर है कि भारत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि उसे तेल जहां भी सस्ता मिलेगा, उस देश से वह इसकी खरीद करेगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article