दुनिया

अमेरिकी पत्रकार को हरदीप सिंह पुरी का करारा जवाब-यह मोदी सरकार है दबाव में नहीं आती

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 07:04 AM IST

Hardeep Singh Puri News: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सीएनएन की पत्रकार को करारा जवाब दिया है। एंकर बेकी एंडरसन ने रूस से तेल खरीदे जाने पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों को लेकर सवाल किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • रूस से तेल खरीदे जाने को लेकर अमेरिकी एंकर ने भारत को घेरने की कोशिश की
  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तथ्यों के साथ एंकर को दिया करारा जवाब
  • हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत सरकार अब किसी के दबाव में नहीं आती

Hardeep Singh Puri : रूस से तेल खरीदने को लेकर पश्चिमी मीडिया ने एक बार फिर भारत को घेरने को कोशिश की है लेकिन भारत ने भी तथ्यों के साथ उसे करारा जवाब दिया है। दरअसल, सीएनएन की एंकर बेकी एंडरसन ने रूस से तेल खरीदे जाने को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी से सवाल किया। एंडरसन ने पूछा कि रूस से तेल खरीदे जाने पर पश्चिमी देश अपने प्रतिबंध यदि और कड़ा करते हैं तो भारत के पास विकल्प क्या है? इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के पास अन्य विकल्प मौजूद हैं। आप लोग जिस नजरिए से इसे देख रहे हैं, हमारी सोच वैसी नहीं है। हमें कोई दबाव महसूस नहीं करेंगे। मोदी सरकार किसी दबाव में नहीं आती।

हमे कोई नैतिक द्वंद्व नहीं -पुरी

एंडरसन ने सवाल किया कि रूस से इतनी बड़ी मात्रा में तेल खरीदने के बाद भारत को कोई 'पछतावा' तो नहीं हो रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'कतई नहीं, कोई नैतिक द्वंद्व नहीं है। एक्स और वाई से तेल खरीदने को लेकर कोई अपना एक वैचारिक नजरिया बना सकता है लेकिन हम तो तेल वहीं से खरीदते हैं जहां इसकी उपलब्धता रहती है। मैं तेल नहीं खरीदता ये काम तेल कंपनियां करती हैं।'

'मुझे आपके नजरिए को सही करने की जरूरत है'

रूस से कम दाम में तेल खरीदकर क्या भारत लाभ कमा रहा है, इस सवाल पर पुरी ने कहा, 'मुझे आपके नजरिए को सही करने की जरूरत है। रूस से हमारी तेल की खरीद दो प्रतिशत नहीं बल्कि 0.2 प्रतिशत है। यही नहीं हम तीन महीने में जितना तेल रूस से खरीदते हैं उतना तेल यूरोप के देश एक दिन में खरीदते हैं... तो तेल खरीद की बात करते समय यह बात बिल्कुल साफ तौर पर याद रखने की जरूरत है।'

हम कोई दबाव महसूस नहीं कर रहे-पुरी

एंकर के इस सवाल पर कि पश्चिम के देश रूस से तेल खरीदने को लेकर अपने प्रतिबंधों को यदि और कड़ा करते हैं तो भारत के पास बैकअप प्लान क्या है? अमेरिकी पत्रकार के इस सवाल पर पुरी ने कहा, 'हमारे पास बैकअप प्लान पहले से मौजूद हैं। आप जिस तरह से चीजों को देख रही हैं हम वैसे नहीं देख रहे। हमारी अमेरिका एवं यूरोप के साथ अच्छी बातचीत हो रही है। हम कोई दबाव महसूस नहीं कर रहे। मोदी सरकार कोई दबाव महसूस नहीं करती। हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हम ऐसे एकलौते देश हैं जो बदलाव ला रहे हैं। तेल की कीमतें जब बढ़ती हैं तो इसके दुष्परिणाम होते हैं। '

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article