दुनिया

Toronto Shooting: गोलीबारी से दहल उठा टोरंटो, एक की मौत; अन्य 5 घायल

Toronto Shooting: कनाडा के टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच घायल हो गए। मंगलवार को स्थानीय समयानुसार रात 8:30 बजे टोरंटो के एक इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई दी। गोलीबारी की यह घटना नॉर्थ यॉर्क के यॉर्क डेल शॉपिंग सेंटर से कुछ ही दूर, घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में हुई।

Image

टोरंटो पुलिस (फोटो साभार: @TPSOperations)

Photo : Twitter

Toronto Shooting: कनाडा के टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच घायल हो गए। मंगलवार को स्थानीय समयानुसार रात 8:30 बजे टोरंटो के एक इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी टीम तुरंत रैनी एवेन्यू और एलन रोड के पास फ्लेमिंगटन और जैचरी रोड के इलाके में पहुंची। गोलीबारी की यह घटना नॉर्थ यॉर्क के यॉर्क डेल शॉपिंग सेंटर से कुछ ही दूर, घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में हुई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

टोरंटो पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। पोस्ट में लिखा, ''गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। 5 लोगों को गोली लगी है, लेकिन उनकी जान को खतरा नहीं है। सभी को अस्पताल ले जाया गया है।''

मामले की जांच जारी

टोरंटो पुलिस ने रैनी एवेन्यू और फ्लेमिंगटन रोड इलाके में एक कमांड पोस्ट बनाया है और जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस ने किसी भी संदिग्ध के बारे में जानकारी नहीं दी है और न ही किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। टोरंटो की मेयर ओलिविया चाउ ने इस घटना पर चिंता जताई और मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस और इमरजेंसी अधिकारियों का धन्यवाद किया।

ओलिविया चाउ ने 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, ''लॉरेंस हाइट्स इलाके में हुई गोलीबारी की खबर सुनकर मैं बहुत परेशान हूं। मेरी टीम टोरंटो पुलिस और स्थानीय नेता डिप्टी मेयर माइक कोली के संपर्क में है। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है। मैं टोरंटो पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सेवा का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने इतनी मुश्किल और व्यस्त स्थिति में भी अपना काम किया। टोरंटो पुलिस जल्द ही घटना पर एक नया अपडेट देने पर काम कर रही है।''

पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि अगर किसी ने कुछ देखा है या उसके पास इस गोलीबारी से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वह आगे आकर बताए। फिलहाल, गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं हुआ है। घटना के बाद लोग सतर्क हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article