दुनिया

Syria Suicide Bomb Attack: दमिश्क के चर्च में प्रार्थना के दौरान आत्मघाती हमला, कम से कम 19 की मौत; दर्जनों घायल

Suicide Bomb Attack: सीरिया की राजधानी दमिश्क में रविवार को एक चर्च के अंदर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस आत्मघाती हमले में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। सीरियाई गृह मंत्रालय का मानना है कि इस्लामिक स्टेट के एक आतंकवादी ने चर्च में मौजूद लोगों पर गोलीबारी की और फिर खुद को उड़ा लिया।

Image

दमिश्क की चर्च में प्रार्थना के दौरान आत्मघाती हमला

Photo : AP

Suicide Bomb Attack: सीरिया की राजधानी दमिश्क में रविवार को एक चर्च के अंदर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस आत्मघाती हमले में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए।

कहां हुआ धमाका?

दमिश्क के बाहरी इलाके में स्थित द्वेइला में उस समय धमाका हुआ जब एलियास चर्च के अंदर लोग प्रार्थना कर रहे थे। ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। हालांकि, सटीक जानकारी का अभी खुलासा नहीं किया गया। कुछ स्थानीय मीडिया ने बताया कि हताहतों में बच्चे भी शामिल हैं।

Damascus_Church

दमिश्क की चर्च में प्रार्थना के दौरान आत्मघाती हमला

'IS आतंकी ने पहले अंधाधुंध चलाईं गोलियां'

इस आत्मघाती हमले किसी ने भी तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन सीरियाई गृह मंत्रालय का मानना है कि इस्लामिक स्टेट के एक आतंकवादी ने चर्च में मौजूद लोगों पर गोलीबारी की और फिर खुद को उड़ा लिया। सीरियाई सूचना मंत्री हमजा मुस्तफा ने हमले की निंदा की और इसे आतंकवादी हमला करार दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article