साउथ मूवीज

'इज्जत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं', Jailer 2 फेम Anna Rajan ने मॉर्फ्ड तस्वीर पर लिया लीगल एक्शन लेने का फैसला

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 15, 2026, 09:12 AM IST

Anna Rajan Morphed Images Case: साउथ एक्ट्रेस अन्ना राजन ने सोशल मीडिया पर अपनी मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल होने के मामले में सख्त कदम उठाने की बात कही है। एक्ट्रेस ने कहा कि...

Image

अन्ना राजन ने फर्जी तस्वीर पर दिया बयान (Image Source: Anna Rajan Instagram)

Anna Rajan Morphed Images Case: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अन्ना राजन (Anna Rajan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) को लेकर चर्चा में हैं। रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट को लेकर खबर सामने आई थी। अब इन सब के बीच एक्ट्रेस अन्ना राजन को लेकर एक नई खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल किए जाने का आरोप लगाया है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

मॉर्फ्ड फोटोज हुई वायरल

एक्ट्रेस अन्ना राजन एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह अन्ना राजन की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। अन्ना राजन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस तस्वीर का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसे एक दूसरे यूजर ने पोस्ट किया था। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उनकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे गलत तरीके से पेश किया गया है। अन्ना ने लिखा, 'इस तस्वीर को जानबूझकर गलत तरीके से एडिट किया गया है और मेरी छवि खराब करने के इरादे से आपत्तिजनक और बदनाम करने वाले अंदाज में पोस्ट किया गया है। ये शर्मनाक और बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ये मेरी प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ है।' एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि जिसने भी उनकी एडिट की गई तस्वीर बनाई या उसे शेयर किया है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अन्ना ने कहा कि वो इस मामले को आखिर तक लेकर जाएंगी और दोषियों के खिलाफ एक्शन चाहती हैं।

लोगों से की अपील

अन्ना राजन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट को सपोर्ट या शेयर न करें। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में केरल पुलिस (Kerala Police) और साइबर डोम केरल (Cyberdome Kerala) को टैग करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस मामले से जुड़े सभी सबूत सुरक्षित रख लिए हैं और जल्द ही आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएंगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article