दुनिया

तनाव के बीच होर्मुज में ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू, अमेरिकी सेना ने लगातार चौथे दिन गिराए बम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना अगले सप्ताह में ईरान के पुलों एवं बिजली संयंत्रों पर हमले करेगी और ये हमले तब तक होते रहेंगे जब तक कि बातचीत की टेबल पर तेहरान लौट नहीं आता। यही नहीं, ट्रंप होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने के अपने बयान से भी पलट गए हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

Photo : AP

US begins blockade of Iranian ports : अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों से तेल टैंकरों एवं जहाजों की आवाजाही रोकने के लिए अपना नौसैनिक नाकेबंदी लगी दी है। ईरान के बंदरगाहों पर अप्रैल से जून तक यूएस नेवी ने ब्लॉकेड लगाया था, इसके बाद दूसरी बार यह नाकेबंदी लगी है। अमेरिकी सेना का कहना है कि उसने लगातार चौथे दिन ईरान में हमले किए। ईरान की सरकारी मीडिया का कहना है कि सिरिक एवं पोर्ट सिटी बंदर अब्बास सहित कई जगहों पर विस्फोटों की आवाज सुनी गई। ईरान की सरकारी मीडिया ने जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य हथियार को भी निशाना बनाने का दावा किया है।

20% शुल्क लगाने के अपने बयान से पहले ट्रंप

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना अगले सप्ताह में ईरान के पुलों एवं बिजली संयंत्रों पर हमले करेगी और ये हमले तब तक होते रहेंगे जब तक कि बातचीत की टेबल पर तेहरान लौट नहीं आता। यही नहीं, ट्रंप होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने के अपने बयान से भी पलट गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बदले खाड़ी के देश अमेरिका में निवेश करेंगे।

नहीं तो तुम्हारे पास कुछ भी नहीं बचेगा-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए कहा कि अगर तेहरान अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता, तो उसके पास 'कोई भी नहीं बचेगा।' फॉक्स न्यूज के पत्रकार ट्रे यिंग्स्ट को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'बेहतर होगा कि आप समझौता कर लें। वरना आपके पास कोई भी नहीं बचेगा।' उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका नागरिक आबादी को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए बेहद सावधानी बरत रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी चेतावनी दोहराते हुए कहा, 'मैंने कहा है कि समझौता कर लो, नहीं तो तुम्हारे पास कुछ भी नहीं बचेगा।'

'ईरान तक पहुंचा दिया गया है मेरा संदेश'

ट्रंप ने दावा किया कि यह संदेश उनके प्रतिनिधियों और ईरान के बीच हुई ताजा बातचीत में भी पहुंचा दिया गया है। उनके अनुसार, यह बातचीत करीब एक घंटे पहले हुई थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि ईरान इस तरह का समझौता करेगा, तो ट्रंप ने जवाब दिया, 'उन्हें करना चाहिए। मुझे नहीं पता कि वे करेंगे या नहीं।'

90 प्रतिशत खत्म हो चुके हैं मोजतबा-ट्रंप

अमेरिका ने सोमवार रात भी ईरान में कई ठिकानों पर बड़े हमलों किए जबकि ईरान ने बहरीन में अमेरिकी सैन्य बेस और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एमक्यू-1 ड्रोन को निशाना बनाने का दावा किया है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि 'मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई 90 प्रतिशत खत्म हो चुके हैं।' अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से लड़ाई शुरू हो गई, इससे कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है और पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव फैल गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article