बॉलीवुड

'Bhagam Bhag 2' पर आया बड़ा अपडेट, राज शांडिल्य और परेश रावल ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें

Raaj Shaandilyaa-Paresh Rawal on 'Bhagam Bhag 2': राज शांडिल्य और परेश रावल ने हाल ही में 'भागम भाग 2' पर बड़ा अपडेट देकर फैन्स की बेताबी को और बढ़ा दिया है।

Image

राज शांडिल्य और परेश रावल ने 'भागम भाग 2' पर दिया बड़ा अपडेट

Raaj Shaandilyaa-Paresh Rawal on 'Bhagam Bhag 2': साल 2006 में फिल्म 'भागम भाग' आई थी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। इस मूवी में परेश रावल, अक्षय कुमार और गोविंदा की तिकड़ी अहम रोल में देखने को मिली थी। तीनों एक्टर्स की एक्टिंग ने दर्शकों को भी दीवाना बना दिया था। 'भागम भाग' की बड़ी सफलता को देखने के बाद कई सालों के बाद 2025 में इसके दूसरे पार्ट की घोषणा की गई। एक तरफ फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल की वापसी हुई। वहीं दूसरी फिल्म के सीक्वल से गोविंदा का पत्ता मेकर्स ने साफ कर दिया है। ऐसे में अब 'भागम भाग 2' को लेकर राज शांडिल्य और परेश रावल ने बड़ा इशारा देते हुए फैन्स की बेताबी को बढ़ा दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी ये 6 फिल्में बुरी तरह हुईं फ्लॉप, बंद कमरे में खूब रोए मेकर्स)

राज शांडिल्य और परेश रावल ने 'भागम भाग 2' पर दिया बड़ा अपडेट

राज शांडिल्या ने मंगलवार को अपने एक्स अकाउंट पर 'भागम भाग 2' को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए लिखा, 'बस थोड़ा और इंतजार… उसके बाद सारे 'सिग्नल' खुलने वाले हैं।' बताते चलें 'सिग्नल' नाम से 'भागम भाग' में एक फेमस गाना था, जिसे प्रीतम ने कंपोज किया था और रेमो फर्नांडिस और सुजैन डी’मेलो ने गाया था। वहीं दूसरी ओर परेश रावल ने भी इस पोस्ट को शेयर कर लिखा, 'आमीन!' राज शांडिल्य और परेश रावल ने 'भागम भाग 2' को लेकर बड़ा इशारा करने के बाद फैन्स भी इस मूवी को जल्द से जल्द देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Alliance: वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बन बवाल मचाने के लिए तैयार है ये हसीना, यूजर्स बोले- अब होगा कलेश...)

Raaj Shaandilyaa-Paresh Rawal

Raaj Shaandilyaa-Paresh Rawal

गोविंदा को रिप्लेस करेंगे मनोज बाजपेयी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने 'भागम भाग 2' से गोविंदा को बाहर कर दिया है। हालांकि फैन्स इस मूवी में गोविंदा के ना होने पर निराश हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में गोविंदा की जगह निर्माताओं ने मनोज बाजपेयी को कास्ट किया है। इस मूवी की शूटिंग मेकर्स जल्द शुरू कर सकते हैं। 'भागम भाग 2' के निर्देशन की कमान राज शांडिल्या संभाल रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article