Thailand Accident: थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में गुरुवार को एक पिकअप ट्रक चला रहे 11 वर्षीय लड़के ने तीर्थयात्रा पर जा रहे भिक्षुओं के समूह को कुचल दिया। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मुकदहन प्रांत के कुल 35 भिक्षु तीर्थयात्रा पर निकले थे। घायल भिक्षुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायल भिक्षुओं का चल रहा इलाज
मुकदहन के गवर्नर वोरयान बूननारत के अनुसार, पांच भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भिक्षुओं ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि 13 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन भिक्षुओं की हालत गंभीर है। यह समूह दुर्घटना से लगभग 30 मिनट पहले उबोन रत्चाथानी प्रांत तक की 260 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकला था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: राम मंदिर दान नेटवर्क पर बड़ा खुलासा! चंपत राय के गेस्ट हाउस के अंदर TIMES NOW का स्टिंग, बिना बिल सोना-चांदी लेने की बात
पिकअप ने भिक्षुओं को कुचला
स्थानीय बचाव समूह 'रुआम जाई मुकदहन रेस्क्यू एसोसिएशन' द्वारा साझा किए गए फुटेज में भिक्षु सड़क के किनारे एक कतार में चलते दिखाई दे रहे हैं, तभी पिकअप ट्रक उन्हें कुचल देता है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि लड़का फिलहाल हिरासत में है और बाल सुरक्षा अधिकारियों के पहुंचने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत का पहला निजी रॉकेट उड़ान के लिए तैयार, विक्रम-1 कब और कहां से होगा लॉन्च? जानें इसकी खासियत
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस के अनुसार, भिक्षुओं ने उन्हें बताया कि उन्होंने वाहन को सड़क पर अनियंत्रित होकर लहराते हुए देखा था, जिसके बाद वह सड़क से फिसलकर नीचे उतर गया और समूह से जा टकराया।
