दुनिया

भूकंप के तेज झटकों से हिला रूस का सुदूर पूर्वी इलाका, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4, सूनामी की चेतावनी जारी

रूस के सुदूर पूर्वी इलाके में भूकंप के तेज झटके आए हैं। अमेरिकन जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.4 है।

Image

रूस में भूकंप। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Earthquake in Russia: रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कमचटका में शनिवार को भूकंप के तेज झटके आए। अमेरिकन जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.4 है। बीते जुलाई महीने में इसी इलाके में 8.6 तीव्रता का भूकंप आया था। बताया जा रहा है कि यह भूकंप भी इसी इलाके में आया है। 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद पूरे प्रशांत क्षेत्र में सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी। शनिवार को आए इस भूकंप के बाद भी सूनामी की चेतावनी जारी की गई है।

सूनामी की चेतावनी जारी

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक 7.4 तीव्रता का भूकंप रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास आया है। जबकि जीएफजेड (GFZ) के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर भीतर थी। प्रशांत सूनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (186 मील) के भीतर के तटों पर 'खतरनाक' लहरें संभव हैं। अमेरिका की सूनामी चेतावनी प्रणाली ने रूस के कामचटका के पूर्वी तट के पास आए इस भूकंप के बाद सूनामी खतरे की चेतावनी जारी की है।

सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए 20 लाख लोग

जुलाई में रूस में आया भूकंप अब तक दर्ज सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था। इस भूकंप ने बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर किया। हवाई, जापान और अन्य तटीय क्षेत्रों में संभावित आपदा की तैयारी के लिए अधिकारियों ने उच्च सतर्कता बरती। जापान में लगभग 20 लाख निवासियों को ऊंचे इलाकों की ओर जाने का आदेश दिया गया।

जापान में बरती जा रही सतर्कता

हालांकि बाद में अलर्ट कम कर दिया गया और बाद में फिर वापस ले लिया गया, लेकिन यह भूकंप 2011 के जापान भूकंप और सूनामी के बाद का सबसे शक्तिशाली था, जिसमें 15,000 से अधिक लोगों की जान गई थी। इससे एक बार फिर ऐसी विनाशकारी स्थिति दोहराने का डर बढ़ गया। जापानी प्रसारक एनएचके ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से कहा है कि इस बार जापान में सूनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन उच्च सतर्कता बरती जा रही है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article