दुनिया

फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका का लॉस एंजिल्स, पार्टी के दौरान हुई शूटिंग में गई 2 लोगों की जान; कई घायल

US Shooting: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए है। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के अनुसार, यह घटना सोमवार रात लगभग 1 बजे 14वें प्लेस और ग्रिफ़िथ एवेन्यू के पास हुई, जहां कई पार्टियां चल रही थीं।

Image

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, 2 की मौत; 6 घायल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Shooting in Los Angeles: अमेरिका में गोलीबारी होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स शहर में हुई सामूहिक गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (एलएपीडी) के अनुसार, यह घटना सोमवार रात लगभग 1 बजे 14वें प्लेस और ग्रिफ़िथ एवेन्यू के पास हुई, जहां कई पार्टियां चल रही थीं। एलएपीडी अधिकारियों ने रविवार देर रात 50 से ज़्यादा लोगों की एक अनधिकृत सभा में किसी व्यक्ति को घुसते देखा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने पार्टी को बंद करा दिया और एक व्यक्ति को बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कुछ घंटों बाद, गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस उसी स्थान पर लौटी और पाया कि आठ लोगों को गोली लगी है। एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक 52 वर्षीय महिला की बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि घायल हुए छह लोगों की उम्र 26 से 62 साल के बीच है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने किसी भी गिरफ्तारी की घोषणा नहीं की है और न ही किसी संभावित मकसद का पता लगाया है। जांच जारी है। इससे पहले शुक्रवार को, स्थानीय मीडिया ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिकी राज्य मोंटाना के एनाकोंडा में एक बार में हुई गोलीबारी में चार लोग मारे गए। गोलीबारी दक्षिण-पश्चिमी मोंटाना के एनाकोंडा शहर के द आउल बार में हुई। एनाकोंडा-डियर लॉज काउंटी कानून प्रवर्तन केंद्र द्वारा एक फेसबुक पोस्ट के अनुसार, संदिग्ध की पहचान माइकल पॉल ब्राउन के रूप में हुई है। पोस्ट में कहा गया है कि जानकारी के लिए, गोलीबारी करने वाला संदिग्ध हथियारबंद और खतरनाक माना जा रहा है। अधिकारियों ने फेसबुक पर संदिग्ध की एक तस्वीर पोस्ट की और लोगों को स्टम्पटाउन क्षेत्र और आसपास के इलाकों से दूर रहने की सलाह दी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article